
RIL Share Target Price: देश के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को चीन की इंडस्ट्रीयल पॉलिसीज से बड़ा फायदा होने वाला है। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की एंटी-इनवॉल्यूशन पॉलिसी रिलायंस के लिए एक बेहतरीन मौका बनकर आई है। इस पॉलिसी का मकसद अतिरिक्त उत्पादन क्षमता और कट थ्रोट कॉम्पिटिशन को कम करना है। इसके साथ ही RIL की री-स्ट्रक्चरिंग प्लान भी इसे मजबूत बनाएंगे।
ब्रोकरेज कंपनी स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को 'ओवरवेट' रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टार्गेट प्राइस को बढ़ा दिया है। पहले रिलायंस के लिए मॉर्गन स्टैनली ने 1602 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है, जिसे बढ़ाकर अब 1701 रुपये कर दिया है। यानी, इसके शेयरों में ब्रोकरेज फर्म करीब 25 प्रतिशत की ग्रोथ देख रहा है। मंगलवार को रिलायंस के शेयर 1366.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। ब्रोकरेज का कहना है कि बाजार RIL के न्यू एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन्वेस्टमेंट को लगभग नजरअंदाज कर रहा है और इसके FMCG बिजनेस में भी सीमित बढ़त की उम्मीद कर रहा है।
मॉर्गन स्टैनली के एनालिस्टों की टीम ने कहा कि रिलायंस चीन की एंटी-इनवॉल्यूशन पॉलिसीज से सबसे अधिक प्रॉफिट उठाने वाली कंपनी है। चीन में पॉलीसिलिकॉन प्रोडक्शन कम हो रहा है, जबकि RIL भारत में एक पूरी तरह से इंट्रीग्रेटेड सोलर सप्लाई चेन बना रही है। इस बदलाव से रिलायंस के लिए साल 2030 तक एनर्जी कास्ट को 40 प्रतिशत तक कम कर सकता है। वहीं, 2027 तक कंपनी की न्यू एनर्ज से होने वाली कमाई कुल आय का 13 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि चीन की इस पॉलिसीज से RIL की नेट एसेट वैल्यू में 20 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले सप्ताह रिलायंस की सालाना आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने कंपनी की ग्रीन एनर्जी स्ट्रैटजी की जानकारी दी। मुकेश अंबानी ने कहा, हाइड्रोकार्बन भारत के लिए कई सालों तक जरूरी रहेंगे, लेकिन हमारी रणनीति साफ है- पारंपरिक ऊर्जा में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ भविष्य का सिस्टम तैयार करना। उन्होंने आगे कहा कि विश्व का सबसे एकीकृत नई ऊर्जा इकोसिस्टम बनाने का लक्ष्य रखा है। अनंत अंबानी ने सोलर, विंड, बैटरी और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स पर जोर देते हुए कंपनी की लॉन्ग टर्म प्लान को पेश किया।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.