Samvardhana Motherson Share: मुनाफा दोगुना होते ही रॉकेट बना शेयर, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा भाव, क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?

Stock to Buy: संवर्धना मदरसन (Samvardhana Motherson) के Q1 FY27 नतीजों में नेट प्रॉफिट 101% बढ़कर ₹1,032 करोड़ हो गया। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 6 फीसदी बढ़कर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Aug 2026, 10:26 AM IST
Samvardhana Motherson Share: मुनाफा दोगुना होते ही रॉकेट बना शेयर
Samvardhana Motherson Share: मुनाफा दोगुना होते ही रॉकेट बना शेयर

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार का कारोबार ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson International Ltd) के निवेशकों के लिए बेहद खास रहा। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी होते ही कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 6.04 प्रतिशत उछलकर अपने 52-हफ्तों के नए उच्च स्तर 164.60 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने जून तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन से रेवेन्यू दर्ज किया है।

Samvardhana Motherson Q1 Results

संवर्धना मदरसन का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 101.64 प्रतिशत बढ़कर 1,032.05 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 511.84 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। इस दौरान, कंपनी का रेवेन्यू 16.65 प्रतिशत बढ़कर 35,243.77 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल 30,212 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का EBITDA 30.44 प्रतिशत बढ़कर 2,950 करोड़ रुपये हो गया, लिहाजा कंपनी का मार्जिन बढ़कर 8.37 प्रतिशत तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | Crompton Greaves share Price: शानदार मुनाफे के बावजूद क्यों धड़ाम हुआ शेयर?

लगातार विस्तार कर रही कंपनी

संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने आगे बताया कि चालू तिमाही में कई अहम कदम उठाए हैं। कंपनी ने 3 नए प्लांट में काम शुरू कर दिया है, जबकि 13 अन्य प्लांट का निर्णाण कार्य जारी है। कंपनी ने 36,000 करोड़ रुपये के अपने एनुअल कैपेक्स टार्गेट के तहत इस तिमाही में 3,161.4 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा, शेन्जेन ऑटोक्रूज (Shenzhen Autocruis) के अधिग्रहण का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें | Bank Holidays: क्या आज बैंकों में नहीं होगा कामकाज? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिए बड़े टार्गेट

बता दें कि मजबूत नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयर पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। जेफरीज ने खरीद रेटिंग के साथ टार्गेट प्राइस में भी बढ़ोतरी की है। लक्ष्य को 160 रुपये से बढ़ाकर 190 रुपये कर दिया है। वहीं, नोमुरा ने भी इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही लक्ष्य को 154 रुपये से बढ़ाकर 171 रुपये कर दिया है। इसके अलावा, CLSA ने स्टॉक पर अपनी Accumulate रेटिंग बनाए रखी और टारगेट प्राइस 173 रुपये से बढ़ाकर 190 रुपये कर दिया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लो डेट और मजबूत कैश फ्लो की वजह से कंपनी के पास आगे भी विस्तार की काफी गुंजाइश है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटSamvardhana Motherson Share: मुनाफा दोगुना होते ही रॉकेट बना शेयर, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा भाव, क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?
More