संवत 2083 में इन 10 शेयरों पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव: BEL, Coal India और Adani Power में बन सकता है मोटा पैसा

Samvat 2083 Diwali Picks 2026: दिवाली 2026 मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 10 चुनिंदा शेयरों की लिस्ट जारी की है। इसमें अंबुजा सीमेंट्स, अडानी पावर, मारुति सुजुकी और एलएंडटी जैसे मजबूत स्टॉक्स शामिल हैं। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 04:16 PM IST
संवत 2083 में इन 10 शेयरों पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव (AI-Image)
संवत 2083 में इन 10 शेयरों पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव (AI-Image)

Top Diwali Picks Stocks 2026: दिवाली में अब महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस बार दिवाली रविवार, 8 नवंबर को पड़ रही है। ऐसे हर साल की तरह इस बार भी बहुत सारे निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ अपनी निवेश यात्रा की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हर साल लक्ष्मी पूजन के दिन स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ स्टॉक्स सुझाए हैं, जो आगामी समय में निवेशकों की वेल्थ में बढ़ोतरी करने की क्षमता रखते हैं।

10 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह

ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) की प्राइम रिसर्च टीम ने अपने पसंदीदा 'दिवाली पिक्स' का ऐलान किया है। इस स्पेशल रिपोर्ट में 10 अलग-अलग सेक्टरों के 10 चुनिंदा शेयरों को शामिल किया गया है, जिनका निवेश नजरिया अगली दिवाली तक का है। इस बास्केट की सबसे खास बात इसका बैलेंस पोर्टफोलियो स्ट्रक्चर है, जिसमें सात मेगा कैप कंपनियां और तीन मिड व स्मॉल कैप कंपनियां शामिल की गई हैं। रिसर्च टीम का मानना है कि मौजूदा बाजार आउटुलक में यह पोर्टफोलियो निवेशकों को डाउनसाइड रिस्क के साथ बेहतर और मजबूत रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

लिस्ट में शामिल हैं ये 10 शेयर, जानें टारगेट प्राइस

Ambuja Cements: अंबुजा सीमेंट्स को 347–362 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 348 रुपये चल रहा है। इसके लिए 481 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 38% अपसाइड की उम्मीद है।

Adani Power: अडानी पावर को 185–195 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 189 रुपये चल रहा है। इसके लिए 234 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 24% अपसाइड की उम्मीद है।

Coal India: कोल इंडिया को 389–405 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 389 रुपये चल रहा है। इसके लिए 490 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 26% अपसाइड की उम्मीद है।

Bharat Electronics: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 368–378 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 370 रुपये चल रहा है। इसके लिए 475 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 28% अपसाइड की उम्मीद है।

Maruti Suzuki India: मारुति सुजुकी को 11,250–11,650 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 11,397 रुपये चल रहा है। इसके लिए 13,900 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 22% अपसाइड की उम्मीद है।

Ken Fin Homes: केन फिन होम्स को 720–740 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 720 रुपये चल रहा है। इसके लिए 845 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 17% अपसाइड की उम्मीद है।

K.P.R. Mill: के.पी.आर. मिल को 1,098–1,129 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,115 रुपये चल रहा है। इसके लिए 1,289 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 16% अपसाइड की उम्मीद है।

Tata Steel: टाटा स्टील को 168–175 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 167.6 रुपये चल रहा है। इसके लिए 210 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 25% अपसाइड की उम्मीद है।

Emcure Pharmaceuticals: एमक्योर फार्मा को 1,863–1,898 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,872 रुपये चल रहा है। इसके लिए 2,208 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 18% अपसाइड की उम्मीद है।

Larsen & Toubro: एलएंडटी को 3,840–3,935 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 3,872 रुपये चल रहा है। इसके लिए 4,458 रुपये का टारगेट तय किया गया है, यानी इसमें लगभग 15% अपसाइड की उम्मीद है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटसंवत 2083 में इन 10 शेयरों पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव: BEL, Coal India और Adani Power में बन सकता है मोटा पैसा
More