इस स्मॉलकैप स्टॉक में Q1 रिजल्ट ने फूंकी जान, 20% उछाल के साथ फिर खड़ा हुआ स्टॉक, दे चुका 2500% रिटर्न

Multibagger Small Cap Stocks: सरदा एनर्जी के शेयरों ने पिछले कुछ महीने से मार्केट में चल रहे उथल-पुथल के बावजूद भी शानदार प्रदर्शन किया है और एक वर्ष में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Aug 2025, 12:05 PM IST
इस स्मॉलकैप स्टॉक में Q1 रिजल्ट ने फूंकी जान
इस स्मॉलकैप स्टॉक में Q1 रिजल्ट ने फूंकी जान

Sarda Energy & Minerals Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। इस बीच, मल्टीबैगर स्मॉलकैप कंपनी सरदा एनर्जी एंड मिनरल्स के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई है। इसके शेयर आज शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हासिल किए। शेयरों में यह उछाल कंपनी की ओर से वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे पेश करने के बाद आया है। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून 2025 तिमाही में उसका मुनाफा दोगुना से भी ज्यादा बढ़ा है, जबकि रेवेन्यू में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।

एक बार फिर उठा स्टॉक

सोमवार को सरदा एनर्जी एंड मिनरल्स के शेयर 527.10 रुपये के लेवल पर ओपन हुए, जबकि शुक्रवार को 439.25 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। हालांकि, 11:48 बजे 18.84% के उछाल के साथ 522 के भाव पर कारोबार कर रहे थे। यह स्टॉक पिछले एक महीने से रेंज बाउंड ट्रेड कर रहा था, लेकिन तिमाही रिजल्ट्स के बाद एक बार फिर बायर्स एक्टिव हुए हैं। सरदा एनर्जी के शेयरों ने पिछले कुछ महीने से मार्केट में चल रहे उथल-पुथल के बावजूद भी शानदार प्रदर्शन किया है और एक वर्ष में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। वहीं, लॉन्ग टर्म के में इसने इन्वेस्टर्स को मालामाल कर दिया है।

5 साल में 2500% से ज्यादा का रिटर्न

पिछले एक महीने में सरदा एनर्जी एंड मिनरल्स के शेयरों ने करीब 21 फीसदी की बढ़त हासिल की है, जबकि 6 महीने के दौरान 15 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। लेकिन एक वर्ष की अवधि के लिए इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान इसने निवेशकों को 109 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसके अलावा, पांच साल के लॉन्ग टर्म पीरिएड में निवेशकों को 2538 फीसदी का मोटा रिटर्न मिला है।

यह भी पढ़ें | NSDL IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, GMP में जोरदार तेजी

डबल हुआ मुनाफा, रेवेन्यू में भी भारी उछाल

बता दें कि अप्रैल-जून 2025 तिमाही में सरदा एनर्जी का मुनाफा 118.5% बढ़कर 434.36 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल की समान तिमाही में 198.76 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 76.3% बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल 926 करोड़ रुपये था। अगर EBITDA की बात करें, तो यह 261 करोड़ रुपये से बढ़कर 617 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ऑपरेटिंग मार्जिन भी पिछले साल के मुकाबले 28.1% से सुधरकर 37.8% पर पहुंच गया। कंपनी के मजबूत रिजल्ट्स से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और खरीदारी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटइस स्मॉलकैप स्टॉक में Q1 रिजल्ट ने फूंकी जान, 20% उछाल के साथ फिर खड़ा हुआ स्टॉक, दे चुका 2500% रिटर्न
More