SBI Life Dividend: हर शेयर पर मिलेगा ₹2.70 का डिविडेंड, मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग के साथ दिया बड़ा टार्गेट

SBI Life Insurance Interim Dividend 2026: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Feb 2026, 12:37 PM IST
SBI Life Insurance Interim Dividend 2026
SBI Life Insurance Interim Dividend 2026

Sbi Life Insurance Dividend 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रमुख सब्सिडरी और देश की टॉप इंश्योरेंस कंपनी में से एक SBI Life Insurance ने अपने निवेशकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के इस फैसले से स्टॉक में तेजी देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर SBI Life Insurance के शेयर 1.5 फीसदी तक के उछाल के साथ 2,103.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गए।

डिविडेंड पेआउट और रिकॉर्ड डेट

एसबीआई लाइफ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार, 25 फरवरी को हुई बैठक में शेयरधारकों को 2.7 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। यह डिविडेंड 10 रुपये की फेस वैल्यू पर दिया जा रहा है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। SBI Life ने 6 मार्च 2026 को अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। इस तारीख या उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे। वहीं, पात्र शेयरधारकों को 27 मार्च 2026 या उससे पहले लाभांश का भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | IRFC OFS: सस्ते भाव पर भी नहीं बिके शेयर! सरकार ने वापस लिया ग्रीन शू ऑप्शन

5 साल में मल्टीबैगर साबित हुआ स्टॉक

बता दें कि SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयर पिछले एक महीने में 2 फीसदी की बढ़त हासिल किए हैं। वहीं, 6 महीने के दौरान 14.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका ईयर-टू-डेट (YTD) रिटर्न लगभग 2 फीसदी है। पिछले एक साल में SBI Life के शेयर 40 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिए हैं, जबकि पांच सालों में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस दौरान निवेशकों का पैसा 140% बढ़ा है। इस सप्ताह के शुरुआत में शेयरों ने 2,132.90 रुपये के स्तर पर अपना 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर भी छुआ था, जबकि 1,379.85 रुपये 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर है।

कंपनी का फंडामेंटल मजबूत

अगर कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें, तो फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5% बढ़कर 577 करोड़ हो गया। कंपनी के नेट प्रीमियम इनकम में जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। यह 22% चढ़कर 30,245 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5.11 लाख करोड़ रुपये के ऊपर हो गई है।

यह भी पढ़ें | चांदी का भाव 26 फरवरी: MCX पर ₹6,000 सस्ता हुई चांदी

SBI Life शेयर प्राइस टार्गेट

कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को देखते हुए दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस पर अपनी कवरेज शुरू की है। कंपनी ने इसे खरीदने की सलाह दी है और 2,570 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है। इसे लॉन्ग टर्म पीरिएड के लिए मजबूत लॉर्ज कैप स्टॉक पिक माना जा रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) पिछले साल के मुकाबले 24% बढ़ा, जबकि न्यू बिजनेस का वैल्यू (VNB) 22% उछला है।

मैनेजमेंट ने कहा है कि आने वाले सालों में APE में 13-14% की ग्रोथ बरकरार रहेगी। यह रफ्तार FY27 तक भी जारी रह सकती है। GST का असर प्रोडक्ट मिक्स और खर्चों में कटौती से काफी हद तक कवर हो जाएगा, जिससे शुद्ध प्रभाव केवल 30-40 बेसिस पॉइंट्स का रहने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटSBI Life Dividend: हर शेयर पर मिलेगा ₹2.70 का डिविडेंड, मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग के साथ दिया बड़ा टार्गेट
More