
SBI Q1 Results: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजार को चौंकाया है। अप्रैल से जून तिमाही में SBI का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.23% बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 19,160.44 करोड़ रुपये था।
बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ब्याज से होने वाली कमाई में इस बार बड़ी बढ़त देखने को मिली है। जून तिमाही में SBI की शुद्ध ब्याज आय (NII) 46,992 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 40,907 करोड़ रुपये रुपये थी। यानी, इसमें लगभग 15 प्रतिशत का उछाल आया है। बिजनेस एक्सपेंशन की बात करें, तो बैंक का कुल लोन पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 18.6% और तिमाही आधार पर 2.3% बढ़ा है। बैंक का घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3% रहा, जबकि पूरे बैंक का NIM तिमाही आधार पर 5 बेसिस प्वाइंट सुधरकर 2.86% दर्ज किया गया।
बैंक ने आगे बताया कि उसका ग्रॉस NPA घटा है। यह मार्च तिमाही के 1.49% के मुकाबले जून तिमाही में घटकर 1.47% पर आ गया। इसी तरह, नेट NPA भी 0.39% से मामूली सुधरकर 0.38% दर्ज किया गया। हालांकि, इस तिमाही में फ्रेश स्लिपेज का आंकड़ा 7,359 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 5,548 करोड़ रुपये था। लिहाजा, स्लिपेज रेशियो 0.47% से बढ़कर 0.57% हो गया है।
बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का प्रोविजनिंग खर्च बढ़कर 5,047 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में 2,872 करोड़ रुपये था और एक साल पहले की इसी अवधि में 4,759 करोड़ रुपये था। हालांकि, प्रोविजनिंग में इस बढ़ोतरी के बावजूद बैंक की क्रेडिट कॉस्ट कंट्रोल में रही। यह तिमाही आधार पर 0.27% पर स्थिर रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि के 0.47% के मुकाबले इसमें बड़ा सुधार आया है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर BSE पर आज 1,081.95 रुपये पर खुला। यह 1,124.40 रुपये पर इंट्राडे हाई बनाया, जबकि सबसे निचला स्तर 1,075.30 रुपये रहा।
एंजेल वन के टेक्निकल एनालिस्ट- इक्विटी एंड डेरिवेटिव्स हितेश राठी के मुताबिक, SBI का टेक्निकल स्ट्रक्टर अभी भी ज्यादातर रेंज में ही फंसा हुआ है। इससे साफ है कि निकट भविष्य में शेयर की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 1,200-1,220 रुपये के जोन में बेयरिश 100% पोल मजबूत बिकवाली का दबाव दिखा रहा है। वहीं, 940-950 रुपये के दायरे में बुलिश 100% पोल निचले स्तरों पर अच्छी खरीदारी का संकेत दे रहा है। इसलिए शेयर इसी व्यापक रेंज में कारोबार कर रहा है।
राठी ने आगे कहा कि 1,115-1,135 रुपये का जोन फिलहा रेजिस्टेंस जोन है। अगर शेयर इस रेंज से साफतौर पर ऊपर निकल जाता है, तो यह मौजूदा कंसोलिडेशन से बाहर निकलने का संकेत होगा। साथ ही 45 डिग्री ऑब्जेक्टिव ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट कन्फर्म हो जाएगा, जिससे टिकाऊ अपट्रेंड शुरू होने की संभावना बढ़ जाएगी। जब तक ऐसा नहीं होता, एसबीआई साइडवेज ट्रेडिंग में ही रहेगा।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.