SBI Share Price Today: शेयर बाजार में सोमवार, 9 फरवरी को जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों पर हाई वॉल्यूम देखा गया। आज के शुरुआती कारोबार में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ नए 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी बैंक की तरफ से मजबूत तिमाही रिजल्ट पेश करने के बाद आई है। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1,120 रुपये के भाव पर कामकाज के लिए खुले, जबकि कुछ देर बाद ये लगभग 7 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ 1,137 रुपये के भाव पर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बनाए। वहीं, शुक्रवार को 1066.40 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
1 साल मेंSBI के शेयरों ने दिया 44% का रिटर्न
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर मार्च 2025 में 679.65 रुपये के स्तर पर अपना 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर छुए थे। अब इस लेवल से इसने 65% की ग्रोथ हासिल की है और नया 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर बनाया है। इसी बीच, पिछले एक साल में सरकारी बैंक के शेयरों ने 44% की जोरदार बढ़त हासिल की, जबकि 3 महीने के दौरान 12% का उछाल आया है। वहीं, एक महीने की अवधि में कीमतें 7 फीसदी चढ़ी हैं।
नेट प्रॉफिट में 24.5% का भारी उछाल
बता दें कि सरकार के स्वामित्व वाले बैंक ने दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 24.5% की बढ़त दर्ज की। यह बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 16,891.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। बैंक के इस मजबूत प्रदर्शन को स्थिर कोर इनकम ग्रोथ से सपोर्ट मिला। इसके साथ ही एसेट क्वालिटी में तेज सुधार और आईपीओ के लिए तैयार इसकी एसेट मैनेजमेंट सहयोगी ने वन-टाइम बूस्ट दिया है।
SBI MF के डविडेंड से बढ़ी कमाई
स्टैंडअलोन आधार पर देखें तो इस बार बैंक के मुनाफे में जोरदार उछाल आने की एक बड़ी वजह उसकी सहायक कंपनी SBI MF की तरफ से 2,200 करोड़ का स्पेशल डिविडेंड रहा है। चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने बताया कि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने यह खास डिविडेंड दिया, जिसकी वजह से बैंक का प्रॉफिट इस बार काफी तेजी से बढ़ा है। बता दें कि एसबीआई म्यूचुअल फंड जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी में जुटी हुई है।