दिवाली से पहले निवेशकों की लॉट्री! इस छोटकू शेयर ने किया Bonus, Stocks Split और 100% डिविडेंड का ऐलान, लगा अपर सर्किट

SC Agrotech Share Price Hit Upper Circuit: एससी एग्रोटेक (SC Agrotech) के शेयर 52-वीक हाई पर पहुंचकर अपर सर्किट में लॉक हो गए। कंपनी 13 नवंबर की बोर्ड बैठक में  स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और 100% अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने जा रही है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 01:23 PM IST
इस छोटकू शेयर ने किया Bunus, Split और 100% डिविडेंड का ऐलान, लगा अपर सर्किट (AI-Image)
इस छोटकू शेयर ने किया Bunus, Split और 100% डिविडेंड का ऐलान, लगा अपर सर्किट (AI-Image)

SC Agrotech Share Price Hit Upper Circuit: दिवाली से पहले एग्री सेक्टर की कंपनी एससी एग्रोटेक लिमिटेड (SC Agrotech Ltd) के शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली है। कंपनी की ओर से आए एक बड़े फैसले के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है। लिहाजा, शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, दिवाली से पहले कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए एक साथ तीन बड़े ऐलान किए हैं, जिसका रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

कंपनी ने दिए एक साथ तीन तोहफे

एससी एग्रोटेक के बोर्ड ने आने वाले शुक्रवार, 13 नवंबर को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कंपनी स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर इश्यू और अंतरिम डिविडेंड पर मुहर लगाएगी। कंपनी के इस कदम से न केवल मौजूदा शेयरधारकों की पूंजी में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है, बल्कि छोटे निवेशकों के लिए लिक्विडिटी भी बढ़ेगी।

10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर

कंपनी ने 10:1 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। यानी कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित करने की तैयारी में है। इससे शेयर की कीमत में टेक्निकल बदलाव आएगा।

हर 5 शेयर पर 4 शेयर मिलेंगे फ्री

वहीं, 4:5 के अनुपात में बोनस शेयर इश्यू का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने एलिजिबल रिजर्व को भुनाते हुए हर 5 मौजूदा शेयरों पर 4 पूर्ण चुकता बोनस शेयर देने पर विचार करेगी।

100 प्रतिशत डिविडेंड पर होगा विचार

इसके अलावा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों को उनके निवेश पर 100 प्रतिशत तक का डिविडेंड देने का भी प्रस्ताव रखा है।

SC एग्रीटेक शेयर प्राइस ट्रेंड

बता दें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एससी एग्रोटेक के शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज शेयर 4.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46.58 रुपये के अपर सर्किट पर जा पहुंचा, जो इसका नया 52-वीक हाई भी है। गुरुवार दोपहर तक कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 353.98 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी के शेयर प्रदर्शन पर नजर डालें, तो पिछले कुछ समय में वेल्थ क्रिएटर की भूमिका निभाई है। पिछले दो हफ्तों में इसने 43.32 प्रतिशत, एक महीने में 20.92 प्रतिशत, छह महीनों में 68.83 प्रतिशत और बीते एक साल में लगभग 174 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटदिवाली से पहले निवेशकों की लॉट्री! इस छोटकू शेयर ने किया Bonus, Stocks Split और 100% डिविडेंड का ऐलान, लगा अपर सर्किट
More