ScaleSauce IPO Listing Share Price: आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के SME प्लेटफॉर्म पर एक नए शेयर की धमाकेदार इंट्री हुई है। कंज्यूमर्स ब्रांड स्केलसॉस डिजाइन इंडिया के शेयर 107 रुपये के इश्यू प्राइस पर आए थे, जबकि इसकी लिस्टिंग 203.30 रुपये के लेवल पर हुई है। इसका मतलब इन्होंने 90 प्रतिशत तगड़ा मुनाफा दिया है। लेकिन यह खुशी काफी देर तक नहीं टिकी। दरअसल, लिस्ट होने के बाद शेयरों में लोअर सर्किट लग गया और यह 193.15 रुपये पर आ गया। हालांकि, अभी भी आईपीओ निवेशक को 80.51 प्रतिशत का मुनाफा बना हुआ है। लेकिन गिरावट का डर बना हुआ है। इस स्टॉक में लिस्टिंग के बाद 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यानी निवेशक ने 90 प्रतिशत का मुनाफा पाने के बाद बेचने लगे। वहीं, जो थोड़ा इंतजार करना चाहते थे, उन्हें सांसे अभी भी अटकी हुई हैं।
केवल 2.19 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन
स्केलसॉस डिजाइन इंडिया लिमिटेड ने इस सार्वजनिक पेशकश के जरिए 40.21 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह आईपीओ 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 9 दिसंबर तक लोगों ने बुक किया। इस दौरान इसे केवल 2.19 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। सबसे अधिक बोली नेटवर्थ इंडिविजुअल इंवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में आई और इन्होंने 4.60 गुना बुक किया। इसके बाद क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 1.25 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स ने 1.69 गुना बुक किया।
इन जगहों पर खर्च होगा पैसा
कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक पेशकश के जरिए जुटाए गए फंड में से 11.49 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नया ऑफिस खरीदने और सेट-अप करने के लिए किया जाएगा, जबकि 11 करोड़ रुपये पुराने कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, 7.29 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए किया जाएगा। बाकी का पैसा सामान्य कॉर्पोरेट कामों में किया जाएगा। अच्छी बता यह है कि सितंबर 2025 तक कंपनी पर एक रुपये का भी कर्ज नहीं था।
ऐसी है फाइनेंशियल स्थिति
यह कंपनी साल 2010 में शुरू हुई थी। पहले यह मुश्किलों से गुजर रही थी। फाइनेंशियल ईयर 2023 में 1.29 करोड़ रुपये का लॉस था। लेकिन उसके बाद तस्वीर एकदम से पलट गई। फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसने 6.88 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वहीं, साल 2025 में यह बढ़कर 10.79 करोड़ रुपये हो गया। कुल रेवेन्यू 59 प्रतिशत सालाना चक्रिवृद्धि दर से बढ़कर 55 करोड़ के पार पहुंच गया। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में कंपनी ने 5.05 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि 28.17 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिकॉर्ड किया था। कंपनी के रिजर्व में 27.20 करोड़ रुपये हैं।