Fed Rate Cut के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 590 अंक टूटा, निफ्टी 25,900 के नीचे बंद

Stock Market Closing: अमेरिकी फेड रेट में कटौती के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है।

Shivam Shukla
अपडेटेड30 Oct 2025, 03:32 PM IST
शेयर बाजार बंद
शेयर बाजार बंद

Stock Market Closing Today on 30 October: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बीते कल बेंचमार्क ब्याज दरों में 25 बेसिक पॉइंट कटौती की ऐलान किया। इसके साथ दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती नहीं होने की संभावना जताई है। इसके बाद ग्लोबाल मार्केट में कमजोरी देखी गई है, लिहाजा सेंसेक्स निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.69% की गिरावट के साथ 84,404.46 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 176.06 अंक या 0.68% टूटकर 25,877.85 के लेवल पर बंद हुआ।

बाजार में इन फैक्टर्स का पड़ा प्रभाव

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'उम्मीद से अनुकूल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि यह संभवतः साल 2025 की आखिरी दर कटौती हो सकती है। इस बयान के बाद बाजार में और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं। इस वजह से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और उभरते हुए बाजारों में निवेशकों का रुझान थोड़ा कमजोर दिखा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में दूसरी तिमाही के मिक्स रिजल्ट और F&O एक्सपायरी के कारण मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। साथ ही, निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चल रही व्यापार वार्ता को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि इन बातचीत को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, जो बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित कर रही है।'

यह भी पढ़ें | Paisalo Digital NCD: ₹150 करोड़ जुटाएगी कंपनी, 8.45% का मिल रहा तगड़ा ब्याज

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

गुरुवार के कारोबार में निफ्टी 50 पैक से सबसे अधिक बढ़ोतरी सरकारी कंपनी कोल इंडिया के शेयरों में देखी गई है। कोल इंडिया के शेयर 1.5 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए, जबकि L&T में 0.5 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके बाद BEL के शेयरों में 0.67 प्रतिशत और हिंडाल्को में 0.60 का उछाल दर्ज किया है। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के शेयरों में 0.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, डॉ. रेड्डी के शेयर 3.90 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि सिप्ला के शेयरों में 2.60 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद एचडीएफसी लाइफ के शेयर 1.94 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.64 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके अलावा, पावर ग्रिड में 1.31 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटFed Rate Cut के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 590 अंक टूटा, निफ्टी 25,900 के नीचे बंद
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटFed Rate Cut के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 590 अंक टूटा, निफ्टी 25,900 के नीचे बंद