सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 25,800 के नीचे बंद, HUL में 3% की गिरावट

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज भी निवेशकों की ओर से प्रॉफिट बुकिंग की गई, लिहाजा सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड24 Oct 2025, 03:30 PM IST
शेयर बाजार क्लोजिंग
शेयर बाजार क्लोजिंग

Stock Market Closing Today on 24 October: शेयर बाजार में आज भी निवेशकों की ओर से प्रॉफिट बुकिंग की गई, लिहाजा सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 84,667.23 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 43 अंक चढ़कर 25,935.10 के लेवल पर खुला था।

लेकिन सेंसेक्स 344 अंक या 0.40% टूटकर 84,211.88 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 96 अंक या 0.37 % लुढ़ककर 25,795.15 के लेवल पर बंद हुआ।

ऐसा रहा सेक्टोरल इंटेक्सों का हाल

शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी FMCG, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी इंडेक्स में दबाव देखने को मिला। निफ्टी FMCG 0.75 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी (Bank Nifty) 0.65 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ। इसके बाद निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एक्सपर्ट व्यू

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में SVP रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, ' बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही। फ्लैट शुरुआत के बाद निफ्टी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग 25795 के आसपास बंद हुआ। पूरे कारोबार के दौरान मार्केट प्रेशर में रहा और सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। सेक्टरों की बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। FMCG, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, वहीं मेटल सेक्टर ने 1% से ज्यादा की बढ़त हासिल की।

हाल के उछाल के बाद दिग्गज शेयरों में लगातार प्रॉफिटबुकिंग और FMCG कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने मार्केट के सेंटीमेंट को बिगाड़ दिया है। इसके अलावा, ग्लोबल टेक शेयरों में उतार-चढ़ाव और आगामी अमेरिकी महंगाई डेटा को लेकर अनिश्चितता की वजह से निवेशक सतर्क दिखे।

यह भी पढ़ें | MCX पर सोने-चांदी की चमक पड़ी फिकी, इतने रुपये की गिरावट, जानें ताजा रेट

इस स्टॉक पर ध्यान देंने की सलाह

उन्होंने आगे कहा कि हमारा नजरिया अभी भी पॉजिटिव है, भले ही मार्केट में करेक्शन का दौर चल रहा हो। जब तक निफ्टी 25,600 के लेवल से ऊपर बना है, तक तक पॉजिटिव रुख रखें। हालांकि, ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए और उन सेक्टरों पर फोकस करना चाहिए, जो उम्मीद के मुताबिक मजबूत हैं। खासकर लॉर्ज और क्वालिटी वाले मिडकैप स्टॉक पर नजर रखनी चाहिए।'

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक्स

आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक गिरावट हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में आई है। इसके शेयर शुक्रवार को 3.20% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 1.92% की गिरावट आई है, जबकि अडानी पोर्ट में 1.75% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.72% और टाइटन कंपनी के शेयर 1.57% लुढ़ककर बंद हुए।

यह भी पढ़ें | इन 9 शहरों में Starlink बनाएगी गेटवे स्टेशन, बिना मोबाइल चलेगा हाई इंटरनेट

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के शेयरों में 0.95% और ICICI Bank के शेयरों में 0.88% की मजबूती दर्ज की गई है। इसके बाद BEL के शेयर 0.84% बढ़कर बंद हुए, जबकि सनफार्मा में 0.63% का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, ITC के शेयरों ने 0.30% की बढ़त हासिल की है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 25,800 के नीचे बंद, HUL में 3% की गिरावट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 25,800 के नीचे बंद, HUL में 3% की गिरावट