इंट्राडे हाई से 500 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 26,200 के नीचे बंद, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक

Stock Market Closing 1 Dec: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में क्लोजिंग दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड1 Dec 2025, 03:31 PM IST
लाल निशान में बंद हुआ बाजार
लाल निशान में बंद हुआ बाजार

Stock Market Closing 1 December: शेयर बाजार में आज सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अपने इंट्राडे हाई से 150 अंक की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। यह गिरावट अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचने के बाद आई। रुपया डॉलर के मुकाबले 90 के करीब पहुंच गया।

सोमवार को BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से 64.77 अंक या 0.08% कमजोर होकर 85,641.90 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 लुढ़ककर 26,175.75 के लेवल पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उसके बाद अब तेजी पर ब्रेक लग गया है। बाजार अब एक रेंज में कारोबार कर रहा है। इसका मुख्य कारण ये है कि दूसरी तिमाही का GDP ग्रोथ अनुमान से काफी बेहतर आया है और रुपया भी तेजी से कमजोर हुआ है। इससे दिसंबर में RBI के ब्याज दरें घटाने की उम्मीदें लगभग खत्म सी हो गई हैं।

नवंबर में GST कलेक्शन भी उम्मीद से कम रहा, जिससे निवेशकों का मूड थोड़ा सतर्क हो गया है। कई सामानों पर GST दरें कम की गई थीं, इसलिए कलेक्शन घटा है। हालांकि इस सुस्ती के बीच ऑटो सेक्टर चमक रहा है। नवंबर में कार-बाइक की बिक्री शानदार रही। इसके पीछे GST दरें कम होना, महंगाई नरम रहना और वेडिंग सीजन में भारी डिमांड मुख्य वजहें हैं। लिहाजा, ऑटो इंडेक्स बाकी बाजार से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

यह भी पढ़ें | Stock to Buy: 6 महीने में 23% चढ़ सकता है ये PSU मल्टीबैगर स्टॉक

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

सोमवार को सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में सबसे अधिक टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों ने दर्ज की है ये 1.93 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि मारुति सुजुकी के शेयर 1.37 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए। इसके बाद BEL के शेयर 1.36 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए, जबकि कोटक बैंक के शेयर 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज किए हैं। वहीं, HCL Tech के शेयरों में 0.95 प्रतिशत की तेजी आई है।

यह भी पढ़ें | कोयला-लिग्नाइट एक्सप्लोरेशन को मिलेगा फास्ट ट्रैक अप्रूवल, सरकार ने दी मंजूरी

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस के शेयर 1.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जबकि सन फार्मा के शेयर 1.28 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद ट्रेट के शेयर 0.76 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि SBI के शेयरों ने 0.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वहीं, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइंट्राडे हाई से 500 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 26,200 के नीचे बंद, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइंट्राडे हाई से 500 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 26,200 के नीचे बंद, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक