Sensex today: इंट्राडे लो से 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी 25,100 के पार

Sensex Today: शेयर बाजार में दोपहर को सेंसेक्स और निफ्टी ने अच्छी रिकवरी दिखाई है। सेंसेक्स 500 अंकों  से ज्यादा का उछाल दर्ज किया, जबकि Nifty 50 25,100 के ऊपर पहुंच गया। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Jan 2026, 12:13 PM IST
Share Bazar News
Share Bazar News

Sensex Today: शेयर बाजार में मंगलवार, 27 जनवरी को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान में गोते लगा रहा था। लेकिन दोपहर में सेंसेक्स और निफ्टी ने अच्छी रिकवरी दिखाई है। बाजार में यह उछाल मेटल, बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी की वजह से आया है। मंगलवार को दोपहर सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से 500 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 81,899.83 के स्तर पर इंट्राडे हाई बनाया। वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स 25,184.95 के लेवल तक पहुंच गया। इस उतार-चढ़ाव के पीछे भारत-यूरोपीय संघ (EU) के बीच होने वाले व्यापारिक समझौते और अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से आ रही सकारात्मक खबरों ने संजीवनी का काम किया है।

भारत और EU के बीच FTA की खबरों से बदला मिजाज

आज के कारोबार में रिकवरी भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से जुड़ी खबरों की वजह से आई है। निवेशकों को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक समझौते से भारतीय कंपनियों के लिए यूरोप के दरवाजे खुलेंगे। इससे एक्सपोर्ट में भारी इजाफा होगा। हालांकि, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने एक सतर्क रुख अपनाते हुए कहा कि यह ऐलान सेंटीमेंट के लिहाज से पॉजिटिव जरूर है, लेकिन यह डील साल 2027 से पहले प्रभावी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | Trump Tariff Hike: दक्षिण कोरिया पर ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया

अमेरिका भारत पर 25% अतिरिक्त हटा सकता है

इसके अलावा, दावोस में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का बयान बाजार के लिए गेम चेंजर साबित हुआ। उन्होंने संकेत दिया कि भारत की तरफ से रूसी तेल की खरीद कम करने के मसले पर अमेरिका भारत पर लगे 25 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ को हटा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय आईटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़ी राहत की बात होगी।

यह भी पढ़ें | Silver Price Hike: चांदी ₹25,000 हुई महंगी, सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

डॉलर के मुकाबले रुपया की रिकवरी

वहीं, मंगलवार को भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले लेवल से रिकवर करने में कामयाब रहा । डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 91.80 के स्तर पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में 92 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। साथ ही, इंटरनेशल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 0.72 प्रतिशत की कमी आई और यह 65.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट्स का मिला साथ

ग्लोबल मार्केट ने भी आज रिवकरी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। एशियन मार्केट में निक्केई, कोस्पी और हैंग सेंग जैसे बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजारों में भी सोमवार को खरीदारी का माहौल रहा, जिससे घरेलू निवेशकों का सेंटीमेंट बदला।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटSensex today: इंट्राडे लो से 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी 25,100 के पार
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटSensex today: इंट्राडे लो से 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी 25,100 के पार