Stock Market Outlook: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 82 अंक गिरा

GIFT Nifty Today: मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 25,958 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 08:22 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook 9 December: शेयर बाजार ने सोमवार को हफ्ते की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ की। सेंसेक्स 610 अंक लुढ़ककर 85,103 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 226 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। शार्ट टर्म में बाजार का रुख रुपया तय करेगा। इसके साथ ही विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं और सेकेंड्री मार्केट में लिक्विडिटी कीतनी बची है। क्योंकि ज्यादातर पैसा आईपीओ में फंसा हुआ है। कुल मिलाकर माहौल अभी थोड़ा सतर्क है, निवेशक हर इवेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

निफ्टी आउटलुक

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, 'कई दिनों बाद पहली बार निफ्टी 21 EMA से नीचे बंद हुआ है, जो ट्रेंड के कमजोर पड़ने का साफ संकेत है। साथ ही RSI इंडिकेटर में भी बेयरिश क्रॉसओवर हो गया है, यानी तेजी की ताकत खत्म हो रही है। निफ्टी ने 9 दिन के सबसे निचले स्तर पर क्लोजिंग दी। भारत वीआईएक्स में भी अच्छी-खासी उछाल आई, जिससे बाजार में घबराहट साफ दिख रही है।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल सेंटिमेंट कमजोर है। आने वाले दिनों में निफ्टी 25,730 तक भी फिसल सकता है। ऊपरी स्तर पर 26,000-26,100 अब मजबूत रेजिस्टेंस बन गए हैं। अगर यहां से वापसी नहीं हुई तो और गिरावट तय मानी जा रही है।'

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट

मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 25,958 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इससे संकेत मिलता है कि दलाल स्ट्रीट पर आज कमजोर शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें | सातवें दिन भी नहीं थमा संकट, DGCA ने IndiGo से मांगे जवाब

अमेरिकी बाजार का ऐसा रहा हाल

सोमवार को अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 215 अंक या 0.45% लुढ़ककर 47,739 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स करीब 24 अंक या 0.35% गिरकर 6,846 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 32 अंक या 0.14% टूटकर 23,545 पर बंद हुआ। इसी के साथ ट्रेजरी यील्ड यानी बॉन्ड की ब्याज दरें चढ़ गईं। दरअसल, निवेशक इसी सप्ताह फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 82 अंक गिरा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 82 अंक गिरा