शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर खुले, लेकिन बाद में तेजी आई। इन्फोसिस और आईटीसी समेत कई आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार संभला। कुछ बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। एशियाई बाजार मिले-जुले रहे। ब्रेंट क्रूड 68.37 डॉलर पर रहा। एफआईआई बिकवाल और डीआईआई खरीदार रहे।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
पब्लिश्ड17 Feb 2026, 10:54 AM IST
सेंसेक्स
सेंसेक्स

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे खुलें, लेकिन बाद में कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार संभल गया।

यह भी पढ़ें | क्या दो PPF अकाउंट खोल सकते हैं? जानिए क्या है नियम

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289.72 अंक गिरकर 82,987.43 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 112.45 अंक टूटकर 25,570.30 पर आ गया। हालांकि बाद में बाजार में सुधार हुआ। सेंसेक्स 116.08 अंक बढ़कर 83,393.23 पर और निफ्टी 12.90 अंक चढ़कर 25,695.65 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडिगो, सन फार्मा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में तेजी रही।

यह भी पढ़ें | मुंबई से लेकर दिल्ली तक...चेक करें आज क्या है सोने-चांदी का रेट

वहीं इटर्नल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्की 225 करीब एक प्रतिशत गिर गया। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के कारण बंद रहे। अमेरिका में भी सोमवार को राष्ट्रपति दिवस के कारण शेयर बाजार बंद थे।

यह भी पढ़ें | पैन नियमों में बदलाव लाएगी सरकार, बड़े नकद लेनदेन के लिए हाई लिमिट निर्धारित

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम 0.41 प्रतिशत गिरकर 68.37 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 972.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,666.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटशुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी
More