
Stock Market Closing Today on 23 October: दिवाली 2025 के बाद आज शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ खुला। कामकाज की शुरुआत में लगभग सभी इंडेक्सों में खरीदारी देखी गई, लेकिन कारोबार के आखिरी सत्र में जोरदार मुनाफा वसूली हुई है। लिहाजा, निफ्टी 50 इंडेक्स और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स फ्लैट लेवल पर बंद हुए। गुरुवार को सेंसेक्स ने 130 अंकों या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,556.40 के लेवल पर कारोबार की समाप्ति की, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 23 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 25,891.40 के लेवल पर बंद हुआ।
वहीं, सेंसेक्स ने कामकाज की शुरुआत 700 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 85,154.15 के लेवल पर किया था, जबकि 26,057.20 के लेवल पर ओपन हुआ था। इसी के साथ सेंसेक्स 85,290.06 तक पहुंचकर 52 सप्ताह का नया स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 26,104.20 पहुंचकर 52 सप्ताह के शिखर को छुआ है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ' शेयर बाजार ने दिन की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन बाद में निवेशकों ने रूस के तेल पर लगे बैन और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में संभावित देरी की खबरों के बाद मुनाफावसूली शुरू कर दी। वहीं, आईटी शेयरों में उछाल देखा गया, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप का H1B वीजा को लेकर नरम रुख अपनाने से बाजार में सकारात्मकता बढ़ी।
उन्होंने आगे कहा कि विदेशी निवेशक (FII) धीरे-धीरे भारतीय बाजार में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी मांग, टैक्स छूट और जीएसटी में कटौती से वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में मुनाफा बढ़ेगा। इसके अलावा, भारत-अमेरिका के बीच संभावित डील और कंज्यूमर डिमांड में उछाल से डोमैस्टिक मार्केट की स्थिति बेहतर हुई है और आने वाले समय में बाजार में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद है।'
गुरुवार को इन्फोसिस सहित कई आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई, जिसकी बदौलत निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.21 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ सबसे ऊपर बंद हुआ। इसके बाद निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.29% की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि निफ्टी मेटल 0.09% की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बैंक निफ्टी 0.12% चढ़कर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.04% लुढ़ककर बंद हुआ, जबकि निफ्टी फार्मा 0.15% टूटकर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स पैक के शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक बढ़त इन्फोसिस के शेयर 3.86 प्रतिशत की दर्ज किए हैं। इसके बाद HCL Tech में 2.43 प्रतिशत और TCS के शेयरों में 2.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, एक्सिस बैंक के शेयर 1.37 प्रतिशत और कोटक बैंक के शेयर 1.24 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए।
दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा गिरावट इटरनल के शेयर 2.88 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 1.75 और भारती एयरटेल के शेयरों में 1.63 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, अडानी पोर्ट में 1.41 और ICICI Bank के शेयरों में 1.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.