Stock Market Outlook: बाजार में इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, जानें आज कैसी होगी ओपनिंग

Stock Market Outlook 5 Dec: शुक्रवार को गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 10 अंक टूटकर 26,177 पर कारोबार कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Dec 2025, 08:18 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Outlook 5 December: शेयर बाजार ने चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को हल्की रिकवरी की। निफ्टी और सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपया के रिकॉर्ड निचले स्तर ने तेजी पर ब्रेक लगा दिया। दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। जानकारों का कहना है कि फिलहाल मार्केट कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहा है। न तो बड़ी गिरावट की संभावना दिख रही है और नही तेजी उछाल की। अगले कुछ ट्रेडिंग सेशन में रेंज बाउंड मूवमेंट जारी रह सकता है।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने गुरुवार बाजार बंद होने के बाद कहा, 'शेयर बाजार आज सपाट बंद हुए। दुनिया भर से मिले-जुले संकेत और कल आने वाले आरबीआई के फैसले से पहले निवेशकों ने सावधानी बरती। सुबह वैल्यू खरीदारी से अच्छी बढ़त बनी थी, लेकिन रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा।

उन्होंने आगे कहा कि फिर खबर आई कि इस बार आरबीआई ब्याज दरें शायद न घटाए, जिससे रुपया थोड़ा संभला। इसी के दम पर बाजार दिन के आखिर में स्थिर हो गया। आईटी शेयरों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के जल्द कटौती करने की उम्मीद और कमजोर रुपये से होने वाला फायदा देखकर निवेशकों ने आईटी कंपनियों में जोरदार खरीदारी की।'

गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट

शुक्रवार को गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 10 अंक टूटकर 26,177 पर कारोबार कर रहा है। इसका सीधा मतलब है कि कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी मार्केट में फ्लैट कामकाज शुरू हो सकता है। न तो गैप-अप और ना ही गैप-डाउन ओपनिंग होने की उम्मीद है।

अमेरिकी बाजार का हाल

बीती रात अमेरिकी बाजार में मिक्स-अप ट्रेड देखा गया। निवेशक मजबूत लेबर मार्केट डेटा और अन्य इकोनॉमी डेटा का आकलन कर रह थे, लेकिन फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सेंटीमेंट को सपोर्ट किया। गुरुवार को डाउ जोंस 31.96 अंक या 0.07% लुढ़ककर 47,850.94 पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 7.40 अंक 0.11% की मामूली बढ़त रही और यह 6,857.12 पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक 51.04 अंक या 0.22% चढ़कर 23,505.14 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | प्लास्टिक के कचरे ने बना दिया करोड़पति, दिल्ली के इस छोरे ने कर दिया कमाल

Repo Rate में होगी कटौती?

आज बाजार में सबकी नजरें RBI की पॉलिसी पर टिकी हैं। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली MPC की तरफ से रेपो रेट में कटौती की कम उम्मीदें हैं। रेपो रेट मौजूदा समय में 5.50% पर ही बरकरार रखेंगे, कोई बदलाव नहीं करेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: बाजार में इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, जानें आज कैसी होगी ओपनिंग
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: बाजार में इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, जानें आज कैसी होगी ओपनिंग