M-Cap of top 10 Companies: देश टॉप 10 में से 8 कंपनियों का M-Cap ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI और HDFC बैंक चमके

M-Cap of top 10 Companies: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1,284.61 अंक या 1.73 प्रतिशत चढ़ा, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 256.2 अंक 1 प्रतिशत मजबूत हुआ। इस दौरान टॉप 10 कंपनियों में से 8 ने बढ़त दर्ज की, जबकि दो को नुकसान हुआ। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड14 Jun 2026, 01:56 PM IST
M-Cap of top 10 Companies: देश टॉप 10 में से 8 कंपनियों का M-Cap  <span class='webrupee'>₹</span>1.90 लाख करोड़ बढ़ा
M-Cap of top 10 Companies: देश टॉप 10 में से 8 कंपनियों का M-Cap ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा

M-Cap of top 10 Companies: बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स पर लिस्टेड टॉप 10 सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में से 8 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल आया है। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान शेयर बाजार में तेजी के बीच प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक ICICI Bank को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ। पिछले सप्ताह BSE के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,284.61 अंक या 1.73 प्रतिशत चढ़ा, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 256.2 अंक 1 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Sensex की टॉप 10 कंपनियां

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) सबसे ऊपर रही, जबकि HDFC Bank का नाम दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद, भारती एयरटेल, ICICI Bank, SBI, बजाज फाइनेंस, L&T और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) भी लाभ में रहीं। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट दर्ज की गई।

Sensex की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

क्रमांककंपनी का नामस्थिति
1रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)बढ़त
2एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)बढ़त
3भारती एयरटेल (Airtel)बढ़त
4आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)बढ़त
5भारतीय स्टेट बैंक (SBI)बढ़त
6टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)गिरावट
7 बजाज फाइनेंसबढ़त
8 लार्सन एंड टुब्रो (L&T)बढ़त
9हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)बढ़त
10भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)गिरावट

किस कंपनियों को कितना हुआ फायदा?

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मार्केट कैपिटल 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का बाजार पूंजीकरण 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,89,314.42 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मूल्यांकन 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर 9,38,661.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 18,366.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,947.54 करोड़ रुपये रही।

वहीं, भारती एयरटेल का M-Cap 14,380.14 करोड़ रुपये बढ़कर 11,10,530.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,984.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,285.65 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

TCS और LIC को नुकसान

इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 13,296.47 करोड़ रुपये घटकर 7,82,049.62 करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 822.25 करोड़ रुपये घटकर 5,05,051.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटM-Cap of top 10 Companies: देश टॉप 10 में से 8 कंपनियों का M-Cap ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI और HDFC बैंक चमके
More