Penny Stock Under Rs5: शेयर बाजार में आज जोरदार उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार, 24 मार्च को दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स 2% से ज्यादा तक उछल गए थे। इसी बीच, छोटे कैपिटल वाली कंपनी SEPC के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई है। यह तेजी कंपनी की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक बड़ी फर्म में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के ऐलान के बाद आई है।
अवेनिर इंटरनेशनल के साथ हुई डील
SEPC ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अबू धाबी स्थित अवेनिर इंटरनेशनल इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स (Avenir International Engineers and Consultants LLC) में 90% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस डील की वैल्यू लगभग 1,530 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह अधिग्रहण शेयर स्वैप व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।
ऑयल एंड गैस सेक्टर में SEPC की ग्लोबल एंट्री
इस कदम के पीछे SEPC का मकसद ग्लोबल तेल और गैस इंजीनियरिंग सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करना है। अवेनिर मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग डिजाइन (FEED) और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) के सेक्टर में एक जाना-माना नाम है। इस कंपनी के पास पहले से ही लगभग 500 मिलियन दिरहम का एक मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है। इसके साथ ही, इसके पास ADNOC और DEWA जैसी दिग्गज सरकारी संस्थाओं के साथ काम करने का गहरा अनुभव है।
SEPC शेयर प्रदर्शन
मंगलवार, 24 मार्च को इस डील की खबर सामने आने के बाद SEPC के शेयरों में लगभग 10% की बढ़त देखी गई। इसके बाद यह 5.11 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में कुछ मामूली मुनाफावसूली भी हुई, लेकिन निवेशकों का उत्साह बना हुआ। हालांकि, पिछले एक महीने के दौरान इस पेनी स्टॉक ने 40% की गिरावट दर्ज की है। वहीं, साल 2026 में अब तक 50% से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर 6 महीने की बात करें, तो इसमें 60% से ज्यादा की कमजोरी आई है और एक साल में 65% से ज्यादा गिरावट है। वहीं, 2 साल में 70% और 3 साल में 55% से ज्यादा की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।