
Servotech News: सोलर एनर्जी और ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स के ऑर्डर बुक में बड़े अपडेट का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी बुधवार को बताया कि उसे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग 74 करोड़ रुपये की रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। यह प्रोजेक्ट न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (एनआरईडीसीएपी) की तरफ से मिला है।
कंपनी ने कहा, ‘इसके तहत सर्वोटेक रिन्यूएबल 5,886 अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के परिवारों के लिए विभिन्न क्षमताओं के रूफटॉप सोलर सिस्टम का डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और उन्हें चालू करने का काम करेगी।’ इस प्रोजेक्ट में 5 साल तक के लिए ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी शामिल है।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि इस प्रोजेक्ट से हजारों जरूरतमंद परिवारों को भरोसेमंद, स्वच्छ और लगभग फ्री बिजली मिलेगी। ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में डिस्ट्रीब्यूटेड सोलर की पैठ बढ़ेगी और राज्य के रिन्यूएबल एनर्जी टार्गेट्स को समर्थन मिलेगा। साथ ही सामाजिक-आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
सर्वोटेक की होल-टाइम डायरेक्टर सरिका भाटिया ने कहा, 'हमें NREDPAP के साथ मिलकर हजारों उपेक्षित परिवारों तक सोलर एनर्जी पहुंचाने का मौका मिला है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। यह ऑर्डर हमारी बड़ी स्केल पर क्वालिटी के साथ प्रोजेक्ट पूरा करने की क्षमता का प्रमाण है। हम देश को ऊर्जा-सुरक्षित और सतत भविष्य देने की दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।'
बता दें कि बुधवार को सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.90 रुपये के लेवल पर बंद हुए। पिछले एक महीने में इसके शेयर 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने में 24 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, 1 साल की अवधि में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.