Upcoming IPO: शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने ₹118-124 तय किया प्राइस बैंड, इस दिन खुलेगा आईपीओ

Shadowfax IPO Price Band: शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड सेट कर दिया है। कंपनी ने प्रति शेयर 118-124 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।   

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Jan 2026, 03:48 PM IST
Upcoming IPO
Upcoming IPO

Shadowfax Technologies Limited IPO Price Band: भारत की फेमस ई-कॉमर्स सप्लाई चेन शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) ने अपने आईपीओ की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया। अब 20 जनवरी को Shadowfax Technologies सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, 22 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। वहीं, एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 19 जनवरी को सब्सक्रिप्शन विंडो ओपन होगी। शैडोफैक्स ने इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 1,907.27 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने प्रति शेयर 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

दो हिस्सों में बंट है आईपीओ

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इस आईपीओ के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 907.27 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। दरअसल, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए फ्लिपकार्ट इंटरनेट, एट रोड्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस II लिमिटेड, न्यूक्वेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड, नोकिया ग्रोथ पार्टनर्स IV एल.पी., इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन, मिराए एसेट, क्वालकॉम एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड और स्नैपडील के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

Shadowfax Technologies GMP

बता दें कि बुधवार, 14 जनवरी को शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अच्छी लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। आज शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज जीएमपी 8% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता रहता है।

यह भी पढ़ें | Sovereign Gold Bond: RBI ने प्री-मैच्योर रिडेम्पशन का किया ऐलान

इस दिन होगी शेयरों की लिस्टिंग

गौरतलब है कि कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी के लिए आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया है, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए इश्यू का 15 प्रतिशत हिस्सा तय किया है। वहीं, सार्वजनिक पेशकश का 10 प्रतिशत भाग खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। 23 जनवरी को शेयरों के अलॉटमेंट (शेयर मिलने या न मिलने की जानकारी) की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में 27 जनवरी तक शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके अगले ही दिन, यानी 28 जनवरी को शैडोफैक्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी शुरुआत करेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने ₹118-124 तय किया प्राइस बैंड, इस दिन खुलेगा आईपीओ
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटUpcoming IPO: शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने ₹118-124 तय किया प्राइस बैंड, इस दिन खुलेगा आईपीओ