
Shadowfax Technologies IPO Allotment Date Today: शेयर बाजार में शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) के अलॉटमेंट पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। कल यानी गुरुवार,22 जनवरी तक इस सार्वजनिक पेशकश में बोली लगाने अंतिम समय था, जबकि यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 जनवरी को खुला था। ऐसे में कंपनी आज, 23 जनवरी को शेयरों के अलॉटमेंट को फाइनल कर सकती है। शैडैफैक्स इस आईपीओ के माध्यम से 1909 रुपये जुटाने की योजना बनाई थी।
आईपीओ के सब्सक्रिप्शन पर नजर डालें, तो गुरुवार यानी आखिरी दिन शाम तक इसे 2.72 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें सबसे अधिक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने भरोसा जताया और इस कैटेगरी में कुल 3.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके बाद रिटेल कैटेगरी में 2.31 गुना बोलियां हासिल हुईं। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का कोटा पूरी तरह नहीं भर पाया। तीन दिनों की बोली के दौरान इसमें केवल 0.84 गुना बोलियां ही मिलीं।
शुक्रवार को शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फ्लैट ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि इसमें जीरो रुपये का प्रीमियम है। कंपनी के अपर प्राइस बैंड 124 रुपये पर शेयरों की लिस्टिंग 124 रुपये प्रति शेयर ही रहने वाली है। निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं होने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है।
अगर आपने शेडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में अप्लाई किया है, तो अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन आसानी से BSE, NSE और KFin Technologies की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले इस https://ipostatus.kfintech.com/ लिंक पर जाएं।
इसके बाद Select IPO में Shadowfax Technologies Ltd चुनें।
अब अपना PAN नंबर, IPO एप्लीकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट नंबर डालें।
Submit पर क्लिक करें।
आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।
सबसे पहले NSE की वेबसाइट https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।
इसके बाद Equity & SME IPO bid details सेलेक्ट करें।
सिंबल लिस्ट से SHADOWFAX चुनें।
अपना PAN और एप्लीकेशन नंबर डालें।
Submit पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।
सबसे पहले BSE की वेबसाइट https://bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर विजिट करें।
इसके बाद इश्यू टाइप में Equity चुनें।
पब्लिक इश्यूज में Shadowfax Technologies Ltd सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN या IPO एप्लीकेशन नंबर भरें।
Search पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.