Shadowfax Technologies IPO Day 2: लगातार गिर रहा GMP, पहले दिन 47% बुक हुआ इश्यू

Shadowfax Technologies IPO Day 2: शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहींं, पहले दिन इश्यू को 47% गुना बुक किया गया।  

Shivam Shukla
अपडेटेड21 Jan 2026, 10:13 AM IST
Shadowfax Technologies IPO Day 2
Shadowfax Technologies IPO Day 2

Shadowfax Technologies IPO Day 2: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। पहले दिन इस आईपीओ को 47% सब्सक्रिप्शन मिला। आज यानी बुधवार को इस आईपीओ में दूसरे दिन की बोली जारी है। हालांकि, इस आईपीओ के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) घटता ही जा रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही रिटेल कैटेगरी पूरी तरह से भर गया और यह 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 8.90 करोड़ शेयर रखे हैं, जिनके मुकाबले अब तक 4.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है।

Shadowfax Technologies GMP Today

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) के ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें, तो यह बुधवार, 21 जनवरी को 3 प्रतिशत चल रहा है। वहीं, कुछ दिन पहले यह 12% तक कारोबार रहा था। इस आंकड़ें से पता चलता है कि निवेशकों का उत्साह आईपीओ को लेकर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो 124 रुपये के अपर प्राइस बैंड वाले इस शेयर की लिस्टिंग 128 रुपये के आसपास हो सकती है, जो 4% लिस्टिंग गेन की तरफ इशारा कर रहा है।

कल तक है निवेश का मौका

बता दें कि शैडोफैक्स ने अपने सार्वजनिक पेशकश के लिए 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। वहीं, निवेशकों के पास गुरुवार ,22 जनवरी तक निवेशक का मौका है। इस पब्लिक इश्यू के माध्यम से कंपनी 1,907 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें | ठेले पर शुरू किया बिजनेस, आज 600 करोड़ का है साम्राज्य

IPO में पैसा लगाएं या नहीं?

BP इक्विटीज ने इस पब्लिक इश्यू पर सब्सक्राइब रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि अपर प्राइस बैंड 124 पर कंपनी FY26 की सालाना कमाई के आधार पर 155 गुना P/E पर ट्रेड कर रही है। लेकिन ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के मजबूत ट्रेंड्स और कंपनी के साफ मुनाफा कमाने के रास्तों को देखते हुए शैडोफैक्स डिजिटल कॉमर्स के बदलते माहौल से अच्छा फायदा उठा सकती है। इसलिए मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिए से इसे सब्सक्राइब करने की सिफारिश की गई है। हालांकि, ग्रे मार्केट में प्रीमियम अभी कम है। यानी लिस्टिंग पर ज्यादा बड़ा मुनाफा नहीं दिख रहा। आईपीओ 20 से 22 जनवरी 2026 तक खुला है और लिस्टिंग 28 जनवरी को होनी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटShadowfax Technologies IPO Day 2: लगातार गिर रहा GMP, पहले दिन 47% बुक हुआ इश्यू
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटShadowfax Technologies IPO Day 2: लगातार गिर रहा GMP, पहले दिन 47% बुक हुआ इश्यू