Shadowfax IPO Listing: निवेशकों को लगा 9% का झटका, डिस्काउंट पर हुई शुरुआत, अब क्या करें?

Shadowfax Technologies IPO Listing: शेयर बाजार में आज शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने कमजोर लिस्टिंग दी है। इसके शेयर अपने इश्यू प्राइस से 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ लिस्ट हुए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Jan 2026, 10:06 AM IST
Shadowfax Technologies IPO
Shadowfax Technologies IPO

Shadowfax Technologies IPO: शेयर बाजार में आज लॉजिस्टिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies)के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है। शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 112.60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इश्यू प्राइस 124 रुपये था। यानी निवेशकों को 9.19% का नुकसान है। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 113 रुपये के स्तर पर कदम रखे हैं। इसका मतलब है कि 8.87% का नुकसान हुआ है।

Shadowfax Technologies IPO GMP

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों का लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बहुत अच्छा नहीं था। आज सुबह कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में कमजोर रुख दिखा रहे थे। आज का GMP करीब -3.5 रुपये प्रति शेयर चल रहा था।

दो हिस्सों में बंटा था IPO

कंपनी का मेनबोर्ड आईपीओ 20 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 22 जनवरी को बंद हुआ। इसके बाद 23 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हुआ। वहीं, बुधवार, 28 जनवरी को BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग हुई है। यह आईपीओ 1,907.27 करोड़ रुपये का था, जिसमें1,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 907.27 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: चांदी 21,400 हुई महंगी, सोना पहली बार 1.6 लाख के पार

2.72 गुना हुआ था सब्सक्राइब

आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस इश्यू को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इसे कुल 2.72 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटेगरी में 2.31 गुना बोलियां हासिल हुईं, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में 3.81 गुना बुक हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी 84% ही भरी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटShadowfax IPO Listing: निवेशकों को लगा 9% का झटका, डिस्काउंट पर हुई शुरुआत, अब क्या करें?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटShadowfax IPO Listing: निवेशकों को लगा 9% का झटका, डिस्काउंट पर हुई शुरुआत, अब क्या करें?