HAL और IRCTC समेत 50 शेयर देंगे डिविडेंड और बोनस, नोट कर लें इस हफ्ते की रिकॉर्ड डेट

Dividend Bonus Share Alert: आज यानी 16 फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में 50 से ज्यादा कंपनियां डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने जा रही हैं। आइए इनपर विस्तार से नजर डालते हैं।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड16 Feb 2026, 07:08 AM IST
Share Market Corporate Action
Share Market Corporate Action

Dividend Bonus Share Alert: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज यानी 16 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला नया कारोबारी सप्ताह बेहद हलचल भरा और अहम होने वाला है। इस सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ दिग्गज कंपनियों के निवेशकों को सीधे तौर पर फायदा होगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), IRCTC, कोल इंडिया और ओएनजीसी (ONGC) जैसे बड़े नामों सहित 50 से ज्यादा कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा देने की तैयारी में हैं।

आज एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे ये शेयर

सोमवार, 16 फरवरी से ही बाजार में कॉरपोरेट एक्शन्स की भरमार देखने को मिल रही है। पहले दिन सावेन टेक्नोलॉजीज, आरती फार्मालैब्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और एस्कॉर्ट्स कुबोटा जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इस लिस्ट में टॉरेंट पावर और किर्लोस्कर फेरस जैसी कंपनियों का भी नाम शामिल है।

क्या होती है एक्स-डिविडेंड डेट?

एक्स-डिविडेंड वह तारीख होती है, जिससे शेयर की कीमत में से घोषित डिविडेंड की रकम को एडजस्ट कर दिया जाता है। इसका मतलब है कि जो निवेशक इन कंपनियों से कमाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उन्हें रिकॉर्ड डेट से कम से कम 24 घंटे पहले शेयर अपने डीमैट अकाउंट में रखने होते हैं।

मंगलवार को इन कंपनियों पर रहेगी नजर

वहीं, मंगलवार, 17 फरवरी को भी कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे। मंगलवार को मिसेज बेक्टर्स फूड, इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON) और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां फोकस में रहेंगी।

बुधवार को फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

इसके बाद बुधवार, 18 फरवरी का कारोबारी दिन सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला है। इस दिन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), कोल इंडिया, ओएनजीसी (ONGC) और भारत फोर्ज जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड होने जा रही हैं। इनके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस (IGL), नैटको फार्मा, टॉरेंट फार्मा और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियां भी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। बुधवार को डिविडेंड के अलावा, बोनस शेयर भी जारी किया जाएगा। बेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड ने 1:2 के रेश्यो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी हर दो शेयर पर एक शेयर फ्री में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | सोने के भाव में बड़ी गिरावट के संकेत, ₹1,00,000 के नीचे गिरेगा भाव?

शुक्रवार एक्स-डिविडेंड होंगी ये कंपनियां

वहीं, कारोबारी सप्ताह के सबसे आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 20 फरवरी को एक बार फिर बाजार में बड़ी कंपनियों की हलचल देखी जाएगी। इस दिन सरकारी रेलवे कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) , पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC), अल्केम लेबोरेटरीज और इन्फो एज जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी। इसके साथ ही केनरा रिटेल, सेन्को गोल्ड और एसजेवीएन (SJVN) भी इसी दिन अपने डिविडेंड का एडजस्टमेंट करेंगे।

यह भी पढ़ें | फरवरी के पहले 15 दिनों में FPI ने शेयर बाजार में डाले ₹19,675 करोड़

स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान

इसके अलावा, शुक्रवार को ही टाइटन बायोटेक के शेयरों में स्टॉक स्प्लिट भी देखने को मिलेगा। कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू में विभाजित कर रही है। इसका मतलब स्टॉक स्प्लिट के बाद मौजूदा शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि, कंपनी की वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही, पूरे हफ्ते में अनंतम हाईवेज ट्रस्ट और इंडीग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट जैसे इनविट (Invit) भी इनकम डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए अपने यूनिट धारकों को भुगतान करेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटHAL और IRCTC समेत 50 शेयर देंगे डिविडेंड और बोनस, नोट कर लें इस हफ्ते की रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटHAL और IRCTC समेत 50 शेयर देंगे डिविडेंड और बोनस, नोट कर लें इस हफ्ते की रिकॉर्ड डेट