
Share Market Crash Today 9 Jan: नए साल का पहला पूरा कारोबारी सप्ताह निवेशकों के लिए ब्लैक वीक साबित हुआ है। शुक्रवार को लगातार 5वें दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में बंद हुए। यह गिरावट अमेरिकी टैरिफ को लेकर नई चिंताएं, तिमाही के नतीजों के मौसम से पहले बरती जा रही सावधानी और विदेशी पैसा की लगातार निकासी ने मार्केट सेंटीमेंट पर दबाव डाला है। आज के कारोबार में BSE इंडेक्स सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% टूटकर 83,576.24 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 194 अंक या 0.75% के नुकसान के साथ 25,683.30 के स्तर पर बंद हुआ। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.90% टूटा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.74% की गिरावट आई है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'फिलहाल भारतीय शेयर बाजार रेंज में ही फंसा हुआ है। वजह है कमजोर ग्लोबल संकेत, दुनिया भर में बॉन्ड यील्ड्स का बढ़ना और विदेशी निवेशकों (FII) का लगातार पैसा निकालना। इन सबने निवेशकों का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका-भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रही बातचीत और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने घरेलू मोर्चे पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि देश की जीडीपी ग्रोथ मजबूत बनी रहने वाली है। तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे अच्छे आने की उम्मीद है, खासकर मिडकैप कंपनियों से रिकवरी दिख सकती है, जिससे निवेशकों का भरोसा वापस लौट सकता है। इन सारी चुनौतियों के बावजूद बाजार ज्यादा ऊपर-नीचे नहीं करेगा, बल्कि एक सेट रेंज में ही ट्रेड करता रहेगा।'
आज के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स के शेयर 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर बंद हुए, जबकि HCL Tech में 0.86% की तेजी देखने को मिली। इसके बाद BEL 0.77 और रिलायंस में 0.34 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, इटरनल के शेयर 0.32 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।
दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा नुकसान NTPC को हुआ है। इसके शेयर 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि ICICI Bank के शेयर 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की समाप्ति किए। इसके बाद अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 1.98 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, सन फार्मा के शेयर 1.40 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए।
इन पांच दिनों के दौरान सेंसेक्स 2,186 अंक या 2.5% गिर गया है। वहीं, निफ्टी 50 को भी कुल मिलाकर 2.5% का नुकसान हुआ है। इस बड़ी गिरावट की वजह से BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटल में 13 लाख करोड़ रुपये ज्यादा का नुकसान हुआ है। केवल आज के कारोबार में ही 4 लाख रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.