Stock Market Outlook: शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल? IT और सीमेंट समेत इन बड़ी कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर

Stock Market Outlook Next Week: 20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार की चाल कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड19 Jul 2026, 12:44 PM IST
Stock Market Outlook: शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल?
Stock Market Outlook: शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल?

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह में कई फैक्टर्स का असर देखने को मिलेगा। कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे, पश्चिम एशिया में बढ़ता जियो-पॉलिटिकल टेंशन और कच्चा तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव मार्केट की चाल तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, खरीफ फसलों की बुवाई की स्थिति और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार के लिए प्रमुख इंडिकेटर्स रहेंगे।

घरेलू आर्थिक आंकड़े और ग्लोबल डेवलपमेंट्स का असर

रिलायंस ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, इस सप्ताह घरेलू कंपनियों के तिमाही रिजल्ट्स, घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े और ग्लोबल डेवलपमेंट्स मार्केट की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा, मानसून और खरीफ बुवाई पर निवेशकों की नजर रहेगी। इसके पीछे की वजह ग्रामीण मांग, खाद्य महंगाई और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की भविष्य की पॉलिसियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ''ग्लोबल लेवल पर निवेशक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों और जोखिम वाली परिसंपत्तियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर करीबी नजर रखेंगे।''

यह भी पढ़ें | सर्वदलीय बैठक में आज गूंजेंगे वांगचुक और राम मंदिर के मुद्दे

इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख तिमाही रिजल्ट्स

इस सप्ताह कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही रिजल्ट्स जारी करेंगी। इनमें इन्फोसिस, वन97 कम्युनिकेशंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, बजाज ऑटो, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैब, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, नेस्ले इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | इतिहास रचने उतरेगी अर्जेंटीना और स्पेन, जानिए कब, कहां और कैसे देखें महामुकाबला

जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल मार्केट्स ट्रेंड्स

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि इस सप्ताह निवेशकों का फोकस मुख्य रूप से पश्चिम एशिया की स्थिति पर रहेगा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी आने से बाजार में पॉजिटिव माहौल बन सकता है, जबकि सैन्य तनाव बढ़ने या होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति में ग्लोबल मार्केट्स में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें | ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में US, इजरायल में तैनात होंगे और अमेरिकी फ्यूल जेट

दिग्गज कंपनियों के तिमाही रिजल्ट्स

इसके अलावा, अब निवेशकों का फोकस स्टॉक बेस्ड अपॉर्चुनिटीज पर केंद्रित होने की उम्मीद है। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों पर सभी की निगाह रहेगी। इन कंपनियों के तिमाही नतीजे पिछले सप्ताह आए हैं। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22 प्रतिशत घटकर 20,946 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, ऑयल टू केमिकल एंड टेलीकॉम बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन से कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू EBITDA रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | यूपी में अगले 24 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन

वहीं HDFC Bank का तिमाही का एकल मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। ICICI Bank का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक ने 22.55 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5,480.46 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक का मुनाफा 22.23 प्रतिशत बढ़कर 7,632.31 करोड़ रुपये रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रमों के साथ-साथ कंपनियों के प्रदर्शन पर रहेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल? IT और सीमेंट समेत इन बड़ी कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर
More