Share Market Outlook: क्या GDP के आंकड़े से बदलेगी मार्केट की चाल? जानिए क्या मिल रहे संकेत

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बाद जीडीपी आंकड़ों का असर सोमवार को दिखेगा। बीएसई सेंसेक्स 532.40 अंक गिरकर 74,243.34 पर बंद हुआ। निफ्टी-50 में भी 181.05 अंक की गिरावट आई। निवेशकों की नजर मानसून की प्रगति पर रहेगी।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड7 Jun 2026, 12:08 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
कल कैसा रहेगा शेयर बाजार
कल कैसा रहेगा शेयर बाजार

Sensex Nifty Prediction: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर दिखेगा।जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये थे, इसलिए इनका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी की वृ्द्धि दर 7.7 प्रतिशत रही जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा, निवेशकों की नजर मानसून की प्रगति पर भी रहेगी। तीन दिन की देरी से मानसून 04 जून को केरल पहुंचा था।

पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में जो करीब 0.7% से अधिक की गिरावट रही, उसे सुधारने के लिए सोमवार को बुल्स (Bulls) इस जीडीपी डेटा का सहारा ले सकते हैं। बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के शेयरों में शुरुआती तेजी देखी जा सकती है।

पिछले सप्ताह गिरा शेयर बाजार

बीते सप्ताह एक बार फिर शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। बीएसई का सेंसेक्स 532.40 अंक (0.71 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 74.243.34 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 181.05 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 23,366.70 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार पर भी दबाव रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.67 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.21 प्रतिशत फिसल गया।

यह भी पढ़ें | क्या भारत में सबसे सस्ती LPG मिल रही है? ₹29 दाम बढ़ने पर सरकार का दावा

एनटपीसी को हो रहा भारी नुकसान

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एनटपीसी ने सबसे अधिक 6.49 प्रतिशत का नुकसान उठाया। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.70 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 4.57, एलएंडटी का 3.01, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.52, टीसीएस का 2.47, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2.22 और आईटीसी का 2.18 प्रतिशत गिर गया।

यह भी पढ़ें | क्या न्यूज पेपर में बेचते हैं खाना? जुर्माने के साथ होगी जेल, FSSAI की चेतावनी

इन शेयरों में आई गिरावट

कोटक महिंद्रा बैंक में 1.87 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 1.72, भारती एयरटेल में 1.68, ट्रेंट में 1.67, पावरग्रिड में 1.52, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.17, एक्सिस बैंक में 1.15 और टाटा स्टील में 1.01 प्रतिशत की गिरावट रही। सन फार्मा, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी नीचे बंद हुए।

यह भी पढ़ें | क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भरना होगा इनकम टैक्स? करोड़ों में है कमाई

टाइटन में सबसे अधिक 4.55 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त रही। इंफोसिस का शेयर 3.21 प्रतिशत, इटरनल का 2.21, इंडिगो का 1.65, भारतीय स्टेट बैंक का 1.43 और अडानी पोर्ट्स का 1.02 प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटShare Market Outlook: क्या GDP के आंकड़े से बदलेगी मार्केट की चाल? जानिए क्या मिल रहे संकेत
More