Stock Market Outlook: GIFT निफ्टी के कमजोर संकेतों के बीच आज कैसा रहेगा बाजार? देखने को मिल सकते हैं ये ट्रिगर्स

share market outlook today: चार दिनों की जोरदार तेजी के बाद आज शेयर बाजार में मुनाफावसूली के आसार हैं। कमजोर गिफ्ट निफ्टी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत हो सकती है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 07:40 AM IST
Stock Market Outlook: GIFT निफ्टी के कमजोर संकेतों के बीच आज कैसा रहेगा बाजार?
Stock Market Outlook: GIFT निफ्टी के कमजोर संकेतों के बीच आज कैसा रहेगा बाजार?

Share Market Outlook Today: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार, 4 नवंबर को पिछले चार कारोबारी सत्रों से चल रही तेजी थमने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी गिरावट की तरफ इशरा कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में शानदार बढ़त के बाद अब मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए।

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी ने इस रैली को सहारा दिया। कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 1,225 अंक या 1.62 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 76,917.85 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 370 अंक या 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 के इंट्राडे हाई पर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट

आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 40 अंकों की गिरावट के साथ 23,718 के लेवल पर कामकाज रहा था। ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी में आज फ्लैट टू निगेटिव ओपनिंग होने के पूरे आसार हैं।

निफ्टी 50 इंडेक्स आउटलुक

एंजल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च हेड ओशो कृष्णन के मुताबिक, निफ्टी ने हाल के हफ्ते में 750 अंकों से ज्यादा की तेजी लगाकर 23,800 के अहम दायरे को फिर हासिल किया है। लगातार बने गैप-अप संकेत देते हैं कि लिवाली का दम अभी बाकी है। तकनीकी नजरिए से देखें, तो निफ्टी ने अपनी हालिया गिरावट की करीब 61.80 फीसदी भरपाई कर ली है और यह अपने 20, 50 और 100 दिनों के अहम EMA से ऊपर आ चुका है। हालांकि, अब 200-डे SMA आगे की राह में सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है।

अमेरिकी शेयर बाजार का हाल

ग्लोबल लेवल पर अमेरिकी शेयर ने बाजार मंगलवार को मिक्स-अप क्लोजिंग दी। निवेशक अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन 2026 के रिजल्ट्स के इंतजार में सतर्कता बनाए हुए हैं।

Dow Jones Industrial Average: डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 200 अंक लुढ़क गया।

Nasdaq: नैस्डैक 100 करीब 0.7 फीसदी चढ़ा।

S&P 500: एसएंडपी 500 में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

साउथ कोरिया के बाजार में उछाल

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.82 फीसदी या करीब 159 अंक उछलकर 5,808 के पार पहुंच गया।

जापानी शेयर में गिरावट

जापानी शेयर बाजार मंगलवार को छुट्टी के बाद आज लाल निशान में खुले। निक्केई 225 में 1.1 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई और यह 62,386 के आसपास खुला।

ताइवानी बाजार में भी बढ़ोतरी

ताइवानी शेयर बाजार में TAIEX इंडेक्स 0.38 फीसदी की बढ़त लेकर 43,473 के स्तर पर खुला।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Outlook: GIFT निफ्टी के कमजोर संकेतों के बीच आज कैसा रहेगा बाजार? देखने को मिल सकते हैं ये ट्रिगर्स
More