Most Traded Stocks: वोडाफोन, रोटो पंप्स और यस बैंक सहित इन शेयरों में दिखा ट्रेडर्स का हुजूम, निफ्टी 23,978 के पार

Most Traded Stocks: आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच वोडाफोन, रोटो पंप्स और यस बैंक में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिला। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड24 Jun 2026, 01:10 PM IST
Most Traded Stocks: वोडाफोन, रोटो पंप्स और यस बैंक सहित इन शेयरों में दिखा ट्रेडर्स का हुजूम
Most Traded Stocks: वोडाफोन, रोटो पंप्स और यस बैंक सहित इन शेयरों में दिखा ट्रेडर्स का हुजूम

Most Traded Stocks: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 24 जून को कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर तक बाजार अच्छी तेजी के साथ ऊपर चढ़ गया। जियो-पॉलिटिकल टेंशन में कमी और इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीतमों में गिरावट ने घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया। इस तेजी के चलते निफ्टी 50 आज के कारोबार में 23,978 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। बाजार में आई इस तेजी का सबसे बड़ा श्रेय बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी सेक्टर के शेयरों में देखी गई मजबूत खरीदारी को जाता है।

निफ्टी 50 के अहम लेवल्स

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पालवीया के मुताबिक, अगर निफ्टी 50 बाजार में 23,950 के लेवल के ऊपर खुद को बनाए रखने में कामयाब होता है, तो यहां से एक बड़ी रैली देखने को मिल सकती है। यह तेजी निफ्टी को 24,100 से लेकर 24,150 के स्तर तक ले जा सकती है। बाजार की इस चाल का असर आपके म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। हालांकि, पालवीया ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है। उनके अनुसार, बाजार के लिए इमीडिएट सपोर्ट 23,780 पर है। अगर निफ्टी इस लेवल से नीचे फिसलता है, तो मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग का दौर तेज हो सकता है, जो इसे 23,600 के स्तर तक नीचे खींच सकता है।

यह भी पढ़ें | HUL पर मंदड़ियों का दांव ₹2,160 Put Option, टूटा ट्रेंड और 146 साल का सूखा जून

वोडाफोन आइडिया में बंपर ट्रेडिंग

आज के ट्रेडिंग सेशन में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कुछ चुनिंदा शेयरों में भारी हलचल और जबरदस्त ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिला। सबसे ज्यादा चर्चा वोडाफोन आइडिया की रही। इसमें 20 करोड़ से ज्यादा शेयरों का लेनदेन हुआ। हालांकि, यह शेयर पिछले 19 जून से लगातार लाल निशान में बना हुआ है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसके बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप की इकाई सूर्यजा इन्वेस्टमेंट्स को 11 रुपये प्रति वारंट की दर से 430 करोड़ वारंट अलॉट करने की मंजूरी दी है। इससे कंपनी को 1,182.50 करोड़ रुपये की कैपिटल हासिल होगी।

रोटो पंप्स में 12% का उछाल

इसके अलावा रोटो पंप्स के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। लगभग 6 करोड़ शेयरों के भारी वॉल्यूम के साथ यह स्टॉक 12% तक चढ़ गया। जून में अब तक यह शेयर 38% का बंपर रिटर्न दे चुका है। वहीं, Yes Bank के शेयरों में भी 2% की बढ़त देखी गई। बैंक के बोर्ड की 29 जून को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें इक्विटी और कर्ज के जरिए फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 24 जून 2026: सोना ₹2000 और चांदी ₹2600 हुई सस्ती

इन चुनिंदा शेयरों और ETFs में भी दिखा एक्शन

इसके अलावा, पटेल इंजीनियरिंग, PINE लैब्स, टाटा सिल्वर एक्सचेंज ट्रेटेड फंड (ETF), टाटा गोल्ड ईटीएफ, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC), ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता ऑयल एंड गैस और GMR एयरपोर्ट्स जैसे शेयरों में आज सबसे ज्यादा वॉल्यूम दर्ज किया गया। इसके साथ ही इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), IFCI, विप्रो, जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर, मीशो, सुजलॉन एनर्जी, क्यूपिड और पीरामल फार्मा के शेयरों में भी निवेशकों की भारी लिवाली और बिकवाली देखने को मिली।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए विचार और सुझाव एक्सपर्ट के हैं, मिंट हिंदी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटMost Traded Stocks: वोडाफोन, रोटो पंप्स और यस बैंक सहित इन शेयरों में दिखा ट्रेडर्स का हुजूम, निफ्टी 23,978 के पार
More