Sheel Biotech IPO: कल खुल रहा ₹34.02 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹59-63 प्रति शेयर

Sheel Biotech IPO: मंगलवार को शील बायोटेक लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू के माध्यम से कंपनी ने 34 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड29 Sep 2025, 01:23 PM IST
शील बायोटेक आईपीओ
शील बायोटेक आईपीओ

Sheel Biotech IPO Details: बायोटेक्नोलॉजी पर आधारित एग्रीकल्चर सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी शील बायोटेक का आईपीओ मंगलवार, 30 सितंबर को लॉन्च हो रहा है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 34.02 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस आईपीओ के शेयरों की कीमत (Sheel Biotech IPO Price Band) 59-63 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह एक फ्रेश इक्विटी इश्यू है और इसमें 54 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

इन जगहों पर खर्च होगा पैसा

कंपनी ने बताया कि इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए जुटाई गई फंडिंग में से 15.88 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, 9.11 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए और बाकी की रकम का इस्तेमाल अन्य सामान्य कॉर्पोरेट कामों में किया जाएगा। इसके शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर होनी है।

शील बायोटेक IPO स्ट्र्क्चर

शील बायोटेक आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि 35 प्रतिशत भाग खुदरा निवेशकों के लिए है। इसके अलावा, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है।

कम से कम इतने रुपये करने होंगे निवेश

कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट तय किया है। रिटेल कैटेगरी के इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स को कम से कम 2 लॉट या 4000 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा, इसके लिए 2,52,000 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं, हाई नेटवर्थ इन्वेस्टर्स (HNI) को कम से कम 3 लॉट या 6000 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए 3,78,000 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा।

इस दिन होगी शेयरों की लिस्टिंग

यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल खुलेगा, जबकि 3 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। वहीं, शेयरों का अलॉटमेंट 6 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद शील बायोटेक के शेयर 8 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटSheel Biotech IPO: कल खुल रहा ₹34.02 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹59-63 प्रति शेयर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटSheel Biotech IPO: कल खुल रहा ₹34.02 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹59-63 प्रति शेयर
OPEN IN APP