Shiprocket, Bihari Lal IPO: आज से खुला दोनों कंपनियों का IPO, जानें GMP, Price Band और जरूरी डिटेल

Shiprocket, Behari Lal Engineering IPO: आज शेयर बाजार में शिपरॉकेट और बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ खुल चुका है। आइए इसके जीएमपी, प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स को जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Aug 2026, 09:45 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Shiprocket, Bihari Lal IPO
Shiprocket, Bihari Lal IPO

Shiprocket, Behari Lal Engineering IPO: इंजीनियरिंग कास्टिंग और अलॉय स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड और लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज, 12 अगस्त से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गए हैं। दोनों कंपनियों के IPO में निवेशक 14 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। इससे पहले 11 अगस्त को दोनों इश्यू के लिए एंकर निवेशकों ने बोली लगाई।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग जुटाएगी 302 करोड़ रुपये

बिहारी लाल इंजीनियरिंग ने IPO के लिए 271-285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड लेवल पर कंपनी का IPO लगभग 302 करोड़ रुपये का है। इश्यू में 93 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक 73.20 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) करेंगे। कंपनी ने IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा है।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी ( Bihari Lal Engineering IPO GMP)

बेहारी लाल इंजीनियरिंग आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। आज सुबह कंपनी के अपर प्राइस बैंड 285 रुपये के से 67 रुपये अधिक GMP चल रहा था। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 352 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। यानी, लिस्टिंग के दिन निवेशकों को 23.5 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा मिल सकता है।

शिपरॉकेट आईपीओ का साइज 1,617.5 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, शिपरॉकेट ने अपने IPO के लिए 92-97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए कुल 1,617.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 885.50 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी जारी किए जाएंगे, जबकि 732 करोड़ रुपये का OFS बिक्री शामिल है। शिपरॉकेट ने दिसंबर 2025 में दाखिल ड्रॉफ्ट डॉक्यूमेंट्स में प्रस्तावित 2,342.3 करोड़ रुपये के मुकाबले IPO का साइज घटाया है। शिपरॉकेट के IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा QIB, 15 प्रतिशत NII और केवल 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रखा गया है।

शिपरॉकेट आईपीओ जीएमपी आज (Shiprocket IPO GMP Today)

शिपराकेट आईपीओ का आज का जीएमपी (GMP) अपने अपर प्राइस बैंड 97 रुपये से 30 रुपये अधिक पर था। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 127 रुपये के करीब होने की संभावना है। वहीं, शेयर बाजार में स्टॉक लिस्ट होते ही निवेशकों को 31 प्रतिशत का फायदा हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटShiprocket, Bihari Lal IPO: आज से खुला दोनों कंपनियों का IPO, जानें GMP, Price Band और जरूरी डिटेल
More