LEAP India IPO Listing Price: भारतीय प्राइमरी मार्केट में आज आईपीओ सेगमेंट में हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ LEAP India IPO की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो चुकी है, जबकि दूसरी ओर Shiprocket IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। दोनों ही कंपनियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। LEAP India के निवेशकों के हाथ थोड़ी निराशा लगी है, लेकिन Shiprocket के GMP से मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बन रही है।
NSE पर कितने पर लिस्ट हुआ LEAP India का शेयर
LEAP India के शेयर आज NSE और BSE पर लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस ₹159 प्रति शेयर था। हालांकि, आज NSE पर शेयर ₹165.90 पर लिस्ट हुआ, यानी निवेशकों को करीब 4.34 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। वहीं BSE पर शेयर ₹166 पर खुला, जो इश्यू प्राइस से करीब 4.4 फीसदी ज्यादा है। LEAP India की लिस्टिंग के बाद निवेशक थोड़े निराश हैं, क्योंकि ग्रे मार्केट में LEAP India के शेयर का GMP करीब ₹13 बताया जा रहा था। इसके अनुसार 8 फीसदी के लिस्टिंग गेन की उम्मीद थी, लेकिन लिस्टिंग 4 फीसदी के आसपास हुई है।
LEAP India के हर लॉट पर कितने का हुआ फायदा?
LEAP India IPO में एक लॉट यानी 94 शेयर ₹159 के भाव पर मिले थे। NSE पर ₹165.90 की लिस्टिंग हुई, यानी हर शेयर पर ₹6.90 और एक लॉट पर करीब ₹649 का फायदा हुआ। कुल मिलाकर निवेशकों को करीब 4.34% का लिस्टिंग गेन मिला है।
Shiprocket IPO पर है निवेशकों की नजर (Shiprocket IPO GMP Today)
Shiprocket को लेकर ग्रे मार्केट में फिलहाल तस्वीर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। 14 अगस्त के उपलब्ध GMP डेटा के मुताबिक शेयर करीब ₹36.5 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इस हिसाब से Shiprocket IPO में करीब 37.63 फीसदी के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है। ऐसे में ग्रे मार्केट में Shiprocket के शेयर की संभावित कीमत करीब ₹133- ₹134 बैठती है। हालांकि बस ये संकेत है, ऐसा जरूरी नहीं है कि इतने फीसदी लिस्टिंग भी हो। अगर आप इसमें पैसा लगाने के लिए सोच रहे हैं, तो आपके पास आज आखिरी मौका है।