Shyam Dhani Industries IPO Allotment Status: भारतीय शेयर बाजार में 2025 में आईपीओ की बहार रही। इस साल लगभग 365 से ज्यादा कंपनियों ने अपना पब्लिक इश्यू पेश किया। इस क्रम में श्याम ब्रांड नाम से फेमस श्याम धानी इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी निवेशकों को बीच काफी चर्चा में है। आज यानी 26 दिसंबर को इस आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनल होना है। इस आईपीओ को निवेशकों को जोरदार समर्थन दिया। अब निवेशकों की निगाहें शेयरों के आवंटन पर टिकी हुई हैं।
सब्सक्रिप्शन के टूट सारे रिकॉर्ड
श्याम धानी इंडस्ट्रीज का आईपीओ 988 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में देखी गई। इसमें 1,600 गुना से भी अधिक सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। इसके बाद खुदरा निवेशकों ने भी 1,100 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा भी 256 गुना भरा है। इन आंकड़ों से बाजार में आईपीओ की बंपर मांग का पता चलता है।
Shyam Dhani Industries IPO GMP
प्राइमरी मार्केट में श्याम धानी इंडस्ट्रीज के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इश्यू प्राइस के बराबर ही चल रहा है। शुक्रवार को इसका GMP 70 रुपये प्रति शेयर था, जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 70 रुपये है। यानी यह 100% मुनाफे की ओर इशारा कर रहा है। अगर इस आधार पर संभावित लिस्टिंग देखें, तो 140 रुपये के स्तर पर हो सकती है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता रहता है।
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट?
सबसे पहले आपको 'बिगशेयर सर्विसेज' (Bigshare Services) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट पर जाकर 'Shyam Dhani Industries IPO' का चुनाव करें।
इसके बाद अपना PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डीपी आईडी दर्ज करें।
सबमिट करने पर आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
NSE की वेबसाइट पर कैसे चेक करें स्टेटस?
सबसे पहले NSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद इक्विटी में आईपीओ का नाम श्याम धामी इंडस्ट्रीज सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना पैन या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
सबमिट करने पर आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।