Shyam Dhani IPO Day 3: श्याम धानी IPO में निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स, 1612 गुना हुआ सब्सक्रिप्शन, जानिए लेटेस्ट GMP

Shyam Dhani IPO Day 3: जयपुर की श्याम धानी इंडस्ट्रीज का IPO 39.38 लाख शेयरों की तुलना में 361 करोड़ शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला। NII में 1612 गुना और रिटेल में 1135 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ। ग्रे मार्केट प्रीमियम 70 रुपये तक पहुंचा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड24 Dec 2025, 08:27 PM IST
 श्याम धानी इंडस्ट्रीज का IPO
श्याम धानी इंडस्ट्रीज का IPO

Shyam Dhani IPO Day 3: जयपुर की मशहूर मसाला बनाने वाली कंपनी श्याम धानी इंडस्ट्रीज का SME IPO निवेशकों के बीच ऐसा छा गया कि हर कोई इसमें हिस्सा लेने को बेताब दिखा। आज आखिरी दिन तक IPO को बंपर रिस्पॉन्स मिला और सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।कंपनी ने 39.38 लाख शेयर ऑफर किए थे, लेकिन इसके मुकाबले 361 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं हैं। इसके अनुसार NII कैटेगरी में 1612 गुना, QIB में 256 गुना और रिटेल में 1135 गुना सब्सक्रिप्शन रहा है। कंपनी के मसाला प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट बिजनेस ने निवेशकों को खूब लुभाया।

क्या है लेटेस्ट GMP?

ग्रे मार्केट प्रीमियम 70 रुपये तक पहुंच गया है। प्राइस बैंड 65-70 रुपये के हिसाब से लिस्टिंग पर 140 रुपये तक की कीमत बन सकती है, यानी 100% गेन की उम्मीद है। हालांकि एक्सपर्ट्स लगातार यह सलाह दे रहे हैं कि ग्रे मार्केट प्रीमियम को सिर्फ सेंटीमेंट गेज की तरह देखें, किसी भी तरह का निवेश फैसला हमेशा अपनी रिसर्च या रजिस्टर्ड एडवाइजर की सलाह के बाद ही लें।

यह भी पढ़ें | एयर प्यूरिफायर खरीदना है? कुछ दिन रुक जाइए, कम हो सकते हैं दाम

क्या है इश्यू साइज?

श्याम धानी इंडस्ट्रीज का यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत लगभग 55 लाख से अधिक नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं और कुल इश्यू साइज करीब 38.49 करोड़ रखा गया है। पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 65 से 70 प्रति शेयर तय है, जबकि मार्केट लॉट 2,000 शेयरों का है, यानी रिटेल इनवेस्टर को आवेदन के लिए कम से कम दो लॉट लेने पर करीब 2.60–2.80 लाख तक का निवेश करना होगा।

IPO से जुड़ी अहम जानकारियां

विवरणजानकारी
इश्यू का साइज 38.49 करोड़ (पूरी तरह फ्रेश इश्यू)
प्राइस बैंड 65 से 70 प्रति शेयर
न्यूनतम निवेश2 लॉट (4,000 शेयर) = 2.8 लाख
अंतिम तारीख24 दिसंबर 2025
अलॉटमेंट26 दिसंबर 2025
लिस्टिंग30 दिसंबर 2025 (NSE SME प्लेटफॉर्म)

कब होगा अलॉटमेंट?

IPO का सब्सक्रिप्शन विंडो 24 दिसंबर 2025 को बंद हो चुका है और अब शेयर अलॉटमेंट 26 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। जिनको अलॉटमेंट नहीं मिलेगा उन्हें रिफंड भी 29 दिसंबर से शुरू हो जाएगा, और निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार या एक्सचेंज की वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटShyam Dhani IPO Day 3: श्याम धानी IPO में निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स, 1612 गुना हुआ सब्सक्रिप्शन, जानिए लेटेस्ट GMP
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटShyam Dhani IPO Day 3: श्याम धानी IPO में निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स, 1612 गुना हुआ सब्सक्रिप्शन, जानिए लेटेस्ट GMP