Silver Rate Today 29 December: चांदी की बढ़ती कीमतों ने दुनिया भर के वित्तीय बाजारों को चौंका दिया है। सदियो से गरीबों का सोना कही जानें वाली इस धातु ने ऐसा कारनामा किया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सोमवार, 29 दिसंबर को ग्लोबल स्पॉट मार्केट में सिल्वर 84 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई। इस उछाल के साथ ही चांदी ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल अमेरिकी दिग्गज NVIDIA को पीछे छोड़ दिया। 4.65 ट्रिलियन डॉलर की नेट वैल्यू के साथ चांदी दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल एसेट बन गई। हालांकि, इस लेवल पर यह काफी देर तक नहीं टिक पाई और कुछ ही मिनटों में प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
चांदी ने NVIDIA को छोड़ा पीछे
पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से जारी लगातार बढ़त ने चांदी को नए शिखर पर पहुंचाया है। The Kobeissi Letter की रिपोर्ट के मुताबिक, 84 डॉलर के स्तर पर चांदी का कुल मार्केट वैल्यू 4.65 ट्रिलियन डॉलर तक जा पहुंच गई। दूसरी तरफ, शुक्रवार को NVIDIA का शेयर 190.53 डॉलर पर बंद हुआ था, जिससे उसकी मार्केट कैप 4.63 ट्रिलियन डॉलर रही। यह पहली बार है जब किसी कमोडिटी ने इतनी तेजी से टेक्नोलॉजी सेक्टर के दिग्गज कंपनी को चुनौती दी है।
$83.75 के रिकॉर्ड पर पहुंची चांदी
बता दें कि फ्यूचर्स मार्केट खुलने के पहले 20 मिनट के अंदर ही चांदी की कीमतों में जोरदार 6 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। लेकिन इस रफ्तार से बढ़तरी की वजह से मुनाफावसूली हो गई। यह $83.75 के रिकॉर्ड लेवल को हिट करने के बाद नीचे गिर गई।
70 मिनट में पलट गया खेल
सामाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो डिमांड और सप्लाई के बीच बढ़ते अंतर की वजह से आई इस तेजी को प्रॉफिट बुकिंग ने खत्म कर दिया। शाम 7:30 बजे तक चांदी गिरकर $75.15 के लेवल पर आ गई। यानी महज 70 मिनट के भीतर चांदी ने अपनी वैल्यू का 10 प्रतिशत हिस्सा खो दिया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब कीमतें अप्रत्याशित रूप से 80 डॉलर के साइकोलॉजिकल लेवल को पार कर गईं, तब बड़े निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी। यह एक सामान्य बाजार प्रक्रिया है, जहां रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कीमतों में सुधार आता है।