2026 में यह मल्टीबैगर स्टॉक डबल कर देगा आपकी होल्डिंग्स, 600% रिटर्न दे चुके हैं शेयर, जानें डिटेल्स

SKM Egg Products Export Stock Split Record Date: मल्टीबैगर स्मॉलकैप कंपनी SKM Egg Products Export India ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Dec 2025, 12:12 PM IST
2026 में यह मल्टीबैगर स्टॉक डबल कर देगा आपकी होल्डिंग्स
2026 में यह मल्टीबैगर स्टॉक डबल कर देगा आपकी होल्डिंग्स

SKM Egg Products Export India Stock Split: छोटी कैपिटल वाली कंपनी SKM Egg Products ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान का असर सीधे निवेशकों के पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। इस फैसले से जनवरी 2026 में निवेशकों की होल्डिंग्स डबल हो जाएगी। दरअसल, FMCG सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह 1:2 के रेश्यो में शेयरों का विभाजन करेगी, जिसके लिए जनवरी 2026 में रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब कि मौजूदा निवेशकों को पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।

SKM Egg Products Export Stock Split Record Date

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्टॉक स्प्लिट के लिए अगले महीने की 12 तारीख यानी 12 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस तारीख तक इन लोगों के डीमैट अकाउंट में शेयर होंगे, वे स्टॉक स्प्लिट के हकदार होंगे। इस कॉर्पोरेट एक्शन से लिक्विडिटी बढ़ेगी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए शेयर खरीदने किफायती हो जाएगा। हालांकि, मौजूदा शेयरधारकों को के पोर्टफोलियो वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बस शेयरों की संख्या डबल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, खरीदने से पहले जान लें रेट

लगभग 3% गिरकर कारोबार कर रहे शेयर

बता दें कि मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर SKM Egg Products के शेयर लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 426.10 रुपये के लेवल पर इंट्राडे लो बनाए, जबकि सोमवार को 438.30 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। कंपनी का मार्केट कैपिटल 1.13 हजार करोड़ रुपये है। इस स्टॉक ने 465 रुपये पर अपना 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 154 रुपये है।

यह भी पढ़ें | ICICI Prudential AMC IPO Day 3: ₹294 मुनाफे का संकेत दे रहा GMP

5 साल में 600% का रिटर्न

पिछले एक महीने में SKM Egg Products के शेयर मामूली गिरावट के दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में 65 प्रतिशत ज्यादा जोरदार रिटर्न दिए हैं। इसके साथ ही साल 2025 यानी ईयर टू डेट (YTD) रिटर्न 70 प्रतिशत से ज्यादा का है। वहीं, एक वर्ष के दौरान निवेशकों को लगभग 65 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। इसके अलावा, 5 साल के लॉन्ग टर्म पीरिएड में निवेशक मालामाल हो गए हैं। इस अवधि में इस स्टॉक ने लगभग 630 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट2026 में यह मल्टीबैगर स्टॉक डबल कर देगा आपकी होल्डिंग्स, 600% रिटर्न दे चुके हैं शेयर, जानें डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट2026 में यह मल्टीबैगर स्टॉक डबल कर देगा आपकी होल्डिंग्स, 600% रिटर्न दे चुके हैं शेयर, जानें डिटेल्स