Gold Investment Tips: भारत में सोना कई वजहों से महेशा डिमांड में रहता है। इसमें निवेश के साथ साथ खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन पिछले एक साल में सोने की बढ़ती कीमत ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन अब मार्केट में उनकी इस समस्या का भी समाधान आ चुका है। दरअसल, देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने अपने ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म HDFC SKY पर Gold ETFके लिए मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी की शुरुआत की है। इसका मतलब हैकि अब आपको गोल्ड ETF खरीदने के लिए पूरी राशि एक साथ देने की जरूरत नहीं होगी। आप अपनी पसंद के गोल्ड यूनिट्स का बड़ा हिस्सा लीवरेज पर खरीद सकते हैं।
30% रकम के साथ खरीद सकते हैं ईटीएफ
HDFC SKY के इस स्कीम के तहत पात्र निवेश महज 30% राशि से कर सकेंगे। बाकी की रकम HDFC सिक्योरिटीज की तरफ से फंड की जाएगी। उदाहरण के लिए: अगर आप 1 लाख रुपये का गोल्ड ईटीएफ खरीदना चाहते हैं, तो आपको केवल 30 हजार रुपये लगातार यूनिट्स खरीद सकते है। हालांकि, इस सुविधा पर केवल 1 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
ब्रोकरेजन ने कही ये बात
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ, धीरज रेली ने कहा कि भारतीय निवेशकों के पोर्टफोलियो में सोना हमेशा से एक मुख्य संपत्ति रही है। उन्होंने आगे कहा कि गोल्ड ETF को MTF के दायरे में लाना निवेशकों को अधिक लचीलापन प्रदान करेगा। यह न केवल बाजार में उतार-चढ़ाव के समय एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है, बल्कि करेंसी से जुड़े जोखिमों को कम करने में भी मदद करता है। डिजिटल माध्यम से सोने में निवेश करना न केवल पारदर्शी है, बल्कि यह लागत के मामले में भी काफी सस्ता पड़ता है।
अन्य विकल्प भी उपलब्ध
बता दें कि इस तरह का विकल्प SBI, ICICI प्रूडेंशियल, टाटा, कोटक, एक्सिस, मिराए एसेट, जेरोधा, UTI और ग्रो (Groww) जैसे अन्य प्रमुख फंड हाउस भी देते हैं। इन अलग-अलग स्कीम्स पर फंडिंग लिमिट आमतौर पर 60% से 70% के बीच होती है, जो बाजार की स्थितियों और जोखिम मानकों के आधार पर समय-समय पर बदल सकती है।