स्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों का कमजोर डेब्यू, लिस्टिंग के बाद 5% की गिरावट

स्नेहा ऑर्गेनिक्स कंपनी के शेयरों ने कमजोर लिस्टिंग दी है। इसके शेयर 122 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुए।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Sep 2025, 11:00 AM IST
स्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों का कमजोर डेब्यू
स्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों का कमजोर डेब्यू

हैदराबाद की कंपनी स्नेहा ऑर्गेनिक्स कंपनी के शेयर आज शेयर मार्केट में लिस्ट हो गए हैं। इसके शेयरों ने NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए। लेकिन इनकी शुरुआत कमजोर हुई। स्नेहा ऑर्गेनिक्स कंपनी के शेयरों ने 122 रुपये के लेवल पर लिस्टिंग दी और इसके बाद शेयरों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यह 115.90 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। हालांकि, इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा समर्थन मिला था। कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू से 32.68 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी।

निवेशकों का मिला भरपूर समर्थन

यह आईपीओ 29 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 2 सितंबर तक निवेशकों ने बोली लगाई। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए 26.79 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए और इसे कुल 27.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में निवेशकों ने 37.75 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 16.23 गुना बोलियां हासिल हुईं। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में 42.19 गुना बुक किया गया। कंपनी ने IPO के 115-122 रुपये का प्राइस बैंड सेट किया था। वहीं, निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों के लिए अप्लाई करना जरूरी था, जिसकी वैल्यू 244000 रुपये थी।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, इस वजह से बढ़ी डिमांड

इस कारण से हुई कमजोर लिस्टिंग

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में वेलेटिलिटी और प्रॉफिट बुकिंग के कारण इसके शेयरों में गिरावट आई है। इसके अलावा, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी शेयर मार्केट में डेब्यू से पहले कमजोर था। स्नेहा ऑर्गेनिक्स कंपनी का GMP 4 सितंबर को 4 रुपये था, यानी इसके इश्यू प्राइस से महज 4 रुपये प्रति शेयर ज्यादा। ऐसे में इसकी कमजोर लिस्टिंग के संकेत पहले से ही मिल रहे थे। यह हैदराबाद स्थित कंपनी है और यह सॉल्वेंट रिकवरी, रीसाइक्लिंग के सेक्टर में काम करती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटस्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों का कमजोर डेब्यू, लिस्टिंग के बाद 5% की गिरावट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटस्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों का कमजोर डेब्यू, लिस्टिंग के बाद 5% की गिरावट