इन 4 IPO में सबसे ऊंचा इसका GMP, 3 इश्यू में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका

IPO GMP Today: इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट में 5 से अधिक आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इन्हें निवेशकों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। निवेशकों की निगाहें अब इनके GMP पर टिकी हुई हैं।   

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Sep 2025, 11:43 AM IST
इन 4 IPO में सबसे ऊंचा इसका GMP
इन 4 IPO में सबसे ऊंचा इसका GMP

IPO GMP Today: इस साल शेयर बाजार में भारी अनिश्चितता के बीच प्राथमिक बाजार में एक के बाद एक कई आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इसमें से ज्यादातर आईपीओ की पॉजिटिव लिस्टिंग हुई, जो निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। कुछ आईपीओ ने तो निवेशकों को 60 प्रतिशत से अधिक का लिस्टिंग गेन दिया है। इसी क्रम में इस सप्ताह लॉन्च होने वाले सार्वजनिक पेशकश की भी जमकर डिमांड देखी जा रही है, निवेशक इनके जीएमपी पर नजर गड़ाए हुए हैं। आइए आज 4 आईपीओ के जीएमपी के बारे में जानते हैं, तो सबसे ज्यादा मांग में हैं।

Solarworld Energy Solutions IPO GMP

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 23 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि आज इसका आखिरी दिन है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 333-351 रुपये का प्राइस बैंड सेट किया गया है। कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से 490 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इसे दो दिनों में 4 गुना सब्सक्रिशन मिला। गुरुवार को सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का जीएमपी 66 रुपये था।

Seshaasai Technologies IPO GMP

इसके बाद Seshaasai Technologies IPO की सब्सक्रिप्शन विंडो भी आज बंद हो रही है। इस आईपीओ को पिछले दो दिनों के दौरान 3.09 गुना बुक किया गया। कंपनी ने शेयरों की कीमत 402-423 रुपये तय की है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 55 रुपये पर था। ऐसे में इसकी लिस्टिंग 478 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है, जो अपर प्राइस बैंड से 13 प्रतिशत अधिक है।

Anand Rathi IPO GMP Today

इसके साथ ही आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड का पब्लिक इश्यू भी आज बंद हो रहा है। आज सुबह 10:51 बजे तक 1.61 गुना बुक किया गया। आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड का GMP 35 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम पर था। ऐसे में इसकी लिस्टिंग 8.45 प्रतिशत बढ़त के साथ होने की संभावना है।

Jain Resource Recycling IPO GMP

वहीं, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग आईपीओ में आज दूसरी से दिन की बिडिंग जारी है। यह आईपीओ कल यानी 24 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि 26 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने शेयरों के लिए प्राइस बैंड 220-232 सेट किया है। वहीं, निवेश के लिए कम से कम 64 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। गुरुवार को जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग आईपीओ का जीएमपी 20 रुपये प्रीमियम पर था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइन 4 IPO में सबसे ऊंचा इसका GMP, 3 इश्यू में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइन 4 IPO में सबसे ऊंचा इसका GMP, 3 इश्यू में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका