
Spicejet Ltd Share Price: बीते कुछ दिनों से भारतीय हवाई यात्रियों को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) लगातार उड़ानें रद्द कर रही है, जिससे एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल है। इसी बीच, एक अन्य एयरलाइन के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं स्पाइसजेट (SpiceJet) की। मंगलवार, 9 दिसंबर को स्पाइसजेट के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 34.99 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, क्लोजिंग 5.5 प्रतिशत उछाल के साथ 34.31 रुपये पर हुई है। इस स्टॉक में लगातार तीसरे दिन उछाल दर्ज किया गया है और यह तीन दिनों में 15 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुका है।
स्पाइसजेट ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की। एयरलाइन ने बताया कि उसने अपने बेड़े में दो नए बोइंग 737 (Boeing 737) विमान शामिल किए हैं। एयरलाइन ने कहा कि इन नए विमानों के जुड़ने से उसकी ऑपरेशनल कैपिसिटी और यात्री वहन क्षमता घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों प्रमुख रूट्स पर मजबूत होगी। कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब पैसेंजर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
स्पाइसजेट ने कहा है कि उसका फोकस अब कनेक्टिविटी बेहतर करने, उड़ानों के समय की पाबंदी बढ़ाने और बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने पर है। इन दो विमानों को नवंबर के आखिर से ही कॉमर्शियल सर्वेसेज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ये विमान दिल्ली-बैंकॉक, अहमदाबाद-दुबई और अहमदाबाद-कोलकाता जैसे महत्वपूर्ण रूट्स पर उड़ान भर रहे हैं।
दूसरी तरफ, इंडिगो का मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को भी इंडिगो की उड़ानें रद्द हुईं, जिससे देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि देश के विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दखल देना पड़ा। DGCA ने इंडिगो को 2 दिसंबर से चल रही व्यापक परिचालन गड़बड़ियों के कारण अपने उड़ान कार्यक्रम में 5 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.