5 साल में 74000% का मुनाफा! एक बार फिर Stock पर एक्टिव हुए बायर्स, जानिए क्या है वजह

श्री अधिकारी ब्रदर्स ने तेलंगाना सरकार के साथ 4,000 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा AI और हाइपरस्केल ग्रीन डेटा सेंटर स्थापित करन के लिए MoU साइन किया है, जिसके बाद इसकी कीमतों में 5 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Dec 2025, 05:05 PM IST
अपर सर्किट स्टॉक्स
अपर सर्किट स्टॉक्स

Multibagger Small Cap Stocks News: शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स की कहानियां है, लेकिन जिस स्टॉक की हम बात करने वाले उसकी कहानी थोड़ी अलग है। इस स्टॉक ने पिछले पांच सालों में 2 रुयये से 1535 रुपये तक का सफर तय किया है। इस अवधि के दौरान इस पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को 74,000 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अब एक बार फिर इस स्टॉक की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, हम स्मॉलकैप कंपनी श्री अधिकारी ब्रदर्स (Sri Adhikari Brothers) के शेयरों की बात कर रहे हैं। इस कंपनी ने तेलंगाना सरकार के साथ एक MoU साइन किया है, जिसके बाद बुधवार को भी इसके शेयरों में अपर सर्किट लगा।

ऐलान के बाद 5% तक बढ़ी कीमतें

श्री अधिकारी ब्रदर्स ने बताया कि उसने तेलंगाना सरकार के साथ मिलकर 4,000 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाइपरस्केल ग्रीन डेटा सेंटर स्थापित करन के लिए MoU साइन किया है। बाजार में यह खबर आने के बाद इसके शेयरों में जमकर खरीदारी होने लगी। आज के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 5% का अपर सर्किट हिट किए। इन्होंने BSE पर 1,569 रुपये पर इंट्राडे हाई बनाए। हालांकि क्लोजिंग 2.72% की बढ़ोतरी के साथ 1,535 के लेवल पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें | Silver Rate: ₹1,92,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव पर पहुंची चांदी

ये हैं MoU की शर्तें

इस MoU के तहत, कंपनी फैब सिटी, तुक्कुगुडा में 20 एकड़ ज़मीन पर 50 मेगावॉट (MW) क्षमता वाला AI और हाइपरस्केल ग्रीन डेटा सेंटर कैंपस बनाएगी। इस प्रोजेक्ट में कुल 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य देश के लिए हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाना है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इसमें किसी भी तरह की हिस्सेदारी या संबंधित पक्षों के साथ कोई वित्तीय लेनदेन शामिल नहीं है। यह MoU दो साल तक प्रभावी रहेगा, जिसमें दोनों पक्षों को 30 दिन के लिखित नोटिस पर इसे खत्म करने का विकल्प भी होगा।

यह भी पढ़ें | Investment Tips: अच्छी कमाई करा सकते हैं ये 8 लॉर्ज कैप स्टॉक्स!

श्री अधिकारी ब्रदर्स शेयर प्रदर्शन

पिछले एक सप्ताह में ही श्री अधिकारी ब्रदर्स के शेयरों में 19.31% की शानदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन महीनों में यह 52.76% तक बढ़ चुका है। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 28.19% की गिरावट आई थी। लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशक मालामाल हो गए हैं। इस अवधि के दौरान निवेशकों को 74,000% से ज्यादा का रिटर्न मिला है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट5 साल में 74000% का मुनाफा! एक बार फिर Stock पर एक्टिव हुए बायर्स, जानिए क्या है वजह
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट5 साल में 74000% का मुनाफा! एक बार फिर Stock पर एक्टिव हुए बायर्स, जानिए क्या है वजह