SSMD Agrotech India Share Price: शेयर बाजार में इस साल जमकर आईपीओ आए हैं। इसमें से कुछ से शानदार लिस्टिंग दी, तो कुछ ने अपने निवेशकों को झटका भी दिया। इस क्रम में सोमवार को SSMD Agrotech India के शेयर लिस्ट हुए हैं। इन्होंने लिस्टिंग के साथ ही अपने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। इसके शेयर आईपीओ प्राइस से 40 प्रतिशत डिस्काउंट पर कामकाज की शुरुआत किए।
प्रति शेयर 48 रुपये का झटका
SSMD Agrotech India ने आईपीओ के लिए 121 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया था, लेकिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर यह 73 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुआ। यानी पहले दिन निवेशकों को 48 रुपये प्रति शेयर का झटका लगा है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर शून्य पर था।
कंपनी ने जारी किए 28 लाख नए शेयर
कंपनी ने इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 34 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह 25 नवंबर को खुला था, जबकि 27 नवंबर को बंद हुआ। वहीं, 28 नवंबर को शेयर अलॉटमेंट फाइनल हुआ। इसमें 28 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं था। आईपीओ के लिए 1000 शेयरों का एक लॉट सेट किया गया था। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगानी अनिवार्य थी। इसका मतलब अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 2.42 लाख रुपये निवेश करने जरूरी थे।
सब्सक्रिप्शन स्टेटस
सार्वजनिक पेशकश को कुल 1.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 0.62 गुना बोलियां हासिल हुईं, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 5.33 गुना बुक हुआ। रिटेल इन्वेस्टर्स ने 2.54 गुना बुक किया।
इन जगहों पर इस्तेमाल होगा पैसा
कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कुछ कर्ज चुकाने में किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी भविष्य की ग्रोथ पर भी दांव लगा रही है। उसने 2.04 करोड़ रुपये की रकम नए डी2सी (D2C) डार्क स्टोर कारखाने स्थापित करने के लिए रखी है। इसके अलावा, 97 लाख रुपये अपने आगामी नमकीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए मशीनरी खरीदने में लगाएगी। बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।