Stanley Druckenmiller Investment Strategy: शेयर बाजार में हर आदमी मुनाफे की तलाश में रहता है, लेकिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के दौरान ज्यादातर लोग गलती कर बैठते हैं। दुनिया के दिग्गज हेज फंड मैनेजर और जाने-माने इन्वेस्टर स्टेनली ड्रकनमिलर का मानना है कि निवेशकों की सबसे बड़ी गलती उनके आज में जीने की वजह से होती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में चर्चा में आए उनके एक वीडियो ने इन्वेस्टमेंट वर्ल्ड की पुरानी थ्योरी को नई दिशा दी है।
वर्तमान को देखकर न करें निवेश
ड्रकनमिलर के मुताबिक, अगर आप केवल आज की खबरों और ताजा रिजल्ट्स को देखकर फैसले ले रहे हैं, तो आप कामयाबी से मीलों दूर हैं। उनका मानना है कि शेयर बाजार में पैसा वह बनाता है जो वर्तमान को नहीं, बल्कि भविष्य के में छिपी संभावनाओं को देख पाता है।
बेहतरीन अवसर की करें तलाश
ट्रकनमिलर ने साइक्लिकल इंडस्ट्र्रीज का उदाहरण देते हुए समझाया कि जब किसी सेक्टर में चौतरफा निराशा होती है, कंपनियां घाटे में चल रही होती हैं और फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर होती हैं, तभी भविष्य के फायदा के लिए अवसर खोजे जाते हैं। एक आम निवेशक ऐसी स्थिति में डरकर बाहर निकल जाता है, लेकिन एक दूरदर्शी निवेशक समझता है कि क्षमता में कटौती और कमजोर प्लेयर्स के बाहर निकलने से आने वाले समय में सप्लाई कम होगी। इसके बाद जैसे ही दोबारा डिमांड बढ़ती है, इन कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी में तेजी से सुधार होता है।
हॉकी के खेल से समझें निवेश का गणित
दिग्गज निवेशक ने अपनी स्ट्रैटजी को समझाने के लिए हॉकी के खेल का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि एक बेहतरी प्लेयर वह नहीं है जो वहां खड़ा रहे जहां बॉल मौजूद है, बल्कि वह है जो यह अनुमान लगा ले कि अगले कुछ सकेंड में पक किस ओर जाने वाली है। ठीक इसी तरह शेयर बाजार पर भी यही नियम लागू होता है।
ड्रकनमिलर के मुताबिक, निवेशकों को खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि आज से 18 से 24 महीने बाद आर्थिक और व्यावसायिक स्थितियां कैसी होंगी? अगर आप आने वाले दो सालों का रोडमैप बना लेते हैं, तो आप उन कंपनियों को पहचान लेंगे जो आज भले ही नुकसान में दिख रही हों, लेकिन भविष्य में मोटा मुनाफा कमाने वाली हैं।