
Stock Market Closing Today on 3 November: शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज के कारोबार की शुरुआत तो लाल निशान में हुई लेकिन क्लोजिंग हरे निशान में हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट-टू-पॉजिटिव बंद हुए हैं। बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 39.78 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,978.49 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 41.25 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।
जियोजीत इन्वेस्ट्समेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ' घरेलू शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का प्रेशर दिखा, क्योंकि कोई नया डोमैस्टिक ट्रिगर नहीं था। लेकिन व्यापक बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनियों के तिमाही नतीजे निवेशकों को शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म के लिए आकर्षित कर रहे हैं। PSU बैंकिंग इंडेक्स निवेशकों का फेवरिट बना रहा। इसके पीछे की वजह मजबूत कमाई और एसेट क्वालिटी में सुधार है। वहीं IT स्टॉक्स में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी फेड की ब्याज दर कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं। इसके अलावा, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड से सुरक्षित निवेश की मांग घटी है।
सोमवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक उछाल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने दर्ज की है। ये 1.77 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ, जबकि टाटा मोटर्स के शेयर 1.71 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। इसके बाद इटरनल के शेयरों में 1.53 प्रतिशत और SBI के शेयरों में 1.36 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके अलावा, भारती एयरटेल में 0.95 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है।
मारुति सुजुकी के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। इसके शेयर 3.31 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि ITC में 1.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, TCS के शेयर 1.35 प्रतिशत टूटकर बंद हुए, जबकि L&T के शेयर 1.26 प्रतिशत की कमजोर होकर बंद हुए। इसके अलावा, टाइटन कंपनी में 0.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.