Stock Market Closed: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,950 के नीचे बंद

Stock market Closing 8 Dec:  शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Dec 2025, 03:34 PM IST
शेयर बाजार बंद
शेयर बाजार बंद

Stock Market Closing 8 December: शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,102.69 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 225.90 अंक या 0.86 टूटकर 25,960.55 के लेवल पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूट गया था, जबकि निफ्टी में भी 25,900 के नीचे आ गई थी।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक पीएसयू बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि सबसे कम गिरावट आईटी स्टॉक्स में आई है।

इस वजह से आई गिरावट

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 26,000 के नीचे चला गया और पूरे बाजार लाल निशान में बंद हुआ। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस हफ्ते अमेरिका का फेडरल रिजर्व (FED) ब्याज दरों पर फैसला करने वाला है, और निवेशक उससे पहले रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं।

मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था के आंकडों और आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में हालिया कटौती के बावजूद शॉर्ट टर्म सेटीमेंट ग्लोबल मॉनिटरी पॉलिसी से जुड़ी चिंताओं, लगातार FII की बिकवाली और करेंसी डेप्रेसिएशन से प्रभावित है।'

यह भी पढ़ें | इन्वेस्टर्स फेवरेट इस Power Stock में आने वाली है बंपर तेजी!

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों में से केवल 3 कंपनियों के शेयर ही आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक टेक महिंद्रा के शेयर 1.40 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि रिलायंस में 0.11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इसके अलावा, HDFC Bank के शेयर फ्लैट बंद हुए।

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक्स

दूसरी तरफ, सबसे अधिक गिरावट BEL के शेयरों ने दर्ज की है। यह 4.97 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ, जबकि इटरनल 2.45 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुआ। इसके बाद ट्रेंट के शेयर 2.35 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 2.18 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, बजाज फाइनेंस में 2.12 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closed: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,950 के नीचे बंद
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closed: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,950 के नीचे बंद