लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी के साथ बाजार बंद, Bank और फार्मा शेयरों ने संभाला मोर्चा

शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क इंडेक्स 0.4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड10 Oct 2025, 03:31 PM IST
शेयर बाजार बंद
शेयर बाजार बंद

Stock Market Closing Today on 10 October: शेयर बाजार में अच्छी तेजी के साथ साप्ताह की समाप्ति की। शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 0.40% की जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में बैंकिंग और फार्मा के सेक्टर के शेयरों ने अच्छी छलांग लगाई। वहीं, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स 329 अंक या 0.40% की तेजी के साथ 82,500.82 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 103 अंक या 0.41% चढ़कर 25,285 . 35 के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में यह बढ़ोतरी पिछले तीन कारोबारी सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से नई खरीदारी के चलते आई। हालांकि, पिछले दिनों ऑटो और मेटल में रैली के बाद प्रॉफिट बुकिंग देखी गई।

इस वजह से आई तेजी

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, बैंकिंग और फार्मास्युटिकल शेयरों में मजबूत बढ़त के चलते भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सरकार की तरफ से भारतीय स्टेट बैंक का नेतृत्व करने के लिए पब्लिक सेक्टर के पेशेवरों को आमंत्रित करने के बाद निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ।

यह पब्लिक सेक्टर के इंटरप्राइज में निजी भागीदारी को इजाजत देने की दिशा में एक बड़े नीतिगत बदलाव है, जिसका मकसद दक्षता और गवर्नेंस को बढ़ाना है। अमेरिका के तरफ बायोसिक्योर एक्ट को पुनर्जीवित करने से फार्मा शेयरों में तेजी आई, जिसका मकसद संदिग्ध विदेशी कंपनियों, खासकर चीन की कंपनियों के साथ बायोटेक संबंधों को खत्म करना था, जिससे भारतीय सीडीएमओ को मजबूत बढ़ावा मिला। अर्निंग सीजन शुरू होने के साथ निवेशक बाजार की दिशा के संकेतों के लिए तिमाही परिणामों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स पैक से कुल 22 शेयरों में उछाल देखा गया, जबकि 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ क्लोज हुए, जबकि मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.72 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.25 फीसदी की तेजी रही, जबकि NTPC के शेयरों 1.07 फीसदी की छलांग लगाई। वहीं, पावर ग्रिड के शेयर भी 1.05 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए।

यह भी पढ़ें | Tata Trusts की आज अहम बैठक, क्या शांत होगा अंदरूनी कलह या बनेगी नई रणनीति?

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, टाटा स्टील के शेयर 1.47 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 1.10 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.62 फीसदी की कमजोर दर्ज की गई है, जबकि टाइटन कंपनी में 0.50 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व के शेयर 0.46 प्रतिशत और टाटा मोटर्स में 0.15 फीसदी की गिरावट आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटलगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी के साथ बाजार बंद, Bank और फार्मा शेयरों ने संभाला मोर्चा
More