Stock Market Closing: शुरुआती गिरावट के बाद दिग्गज कंपनियों में खरीदारी, Sensex में 1,100 अंक का उतार-चढ़ाव

Stock Market Closing Bell: शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज शुरुआती कारोबार में भारी बिकवाली हुई, जबकि दोपहर बाद निवेशकों ने वैल्यू बायिंग की। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड12 Jan 2026, 04:50 PM IST
Stock Market Closing Bell
Stock Market Closing Bell

Stock Market Closing Bell Today 12 Jan: शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज के कारोबार में निवेशकों ने निचले स्तर से खरीदारी की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। BSE के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में दिन के दौरान 1,101 अंक का उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह के कारोबार में यह नीचे 82,861.07 अंक तक उतरने के बाद दोपहर बाद ऊपर चढकर 83,962.33 अंक तक गया। आखिर में 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,878.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 इंडेक्स भी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 25,790.25 अंक पर बंद हुआ। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स पिछले सप्ताह पांच दिन में लगभग 2.5 प्रतिशत गिर गए थे।

आज के कारोबार में निफ्टी मिडकैप-50 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। इसके अलावा, मेटल, तेल एवं गैस, बैंकिंग, एफएमसीजी और फाइनेंशियल कंपनियों में जोरदार खरीदारी हुई। वहीं, मीडिया, रियलिटी, ऑटो, हेल्थ, कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स और आईटी ग्रुप में बिकवाली हावी रही।

यह भी पढ़ें | DMart Q3 Results: मुनाफे में 18% का जोरदार उछाल, मार्जिन ने भी चौंकाया

इस वजह से बदला बाजार का मूड

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ' भारतीय शेयर बाजार आज दिन के निचले स्तर से उछाल लेकर बंद हुआ। निवेशकों का मूड अमेरिकी राजदूत के पॉजिटिव कमेंट से सुधरा, जिन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के अगले दौर की बातचीत से पहले अच्छे संकेत दिए। इससे पूरे बाजार में पॉजिटिव माहौल बन गया। कमोडिटी सेगमेंट में आज जबरदस्त प्रदर्शन रहा, खासकर मेटल्स में तेजी आई क्योंकि सप्लाई में दिक्कतों के बीच खरीदारी फिर शुरू हो गई। कंज्यूमर और बैंकिंग शेयरों में भी निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की, क्योंकि हाल की गिरावट के बाद अच्छे मौके दिखे। तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों और मांग में सुधार की उम्मीद ने भी सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें | JioBlackRock Flexi Cap Fund पोर्टफोलियो में फेरबदल

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे ज्यादा टाटा स्टील के शेयर 2.75% की बढ़ोतरी दर्ज किए, जबकि एशियन पेंट्स में 2.54% का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद ट्रेंट में 2.05% और SBI में 1.51% की जोरदार बढ़त रही। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर 1.36% की तेजी हासिल की।

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक्स

दूसरी तरफ, इन्फोसिस के शेयरों में 1.16% की गिरावट आई, जबकि बजाज फाइनेंस में 0.93% की गिरावट आई है। इसके बाद BEL 0.29% और HDFC Bank में 0.22% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद L&T के शेयरों में 0.20% की कमोजरी आई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: शुरुआती गिरावट के बाद दिग्गज कंपनियों में खरीदारी, Sensex में 1,100 अंक का उतार-चढ़ाव
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: शुरुआती गिरावट के बाद दिग्गज कंपनियों में खरीदारी, Sensex में 1,100 अंक का उतार-चढ़ाव