Stock Market Closing: नए रिकॉर्ड हाई को छूकर फिसला निफ्टी 50, IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन यह लाल निशान में ही बंद हुआ। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड5 Jan 2026, 05:41 PM IST
Stock Market Closing
Stock Market Closing

Stock Market Closing Bell 5 Jan: शेयर बाजार में सोमवार, 2 जनवरी को नुकसान के साथ बंद हुआ। आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव रहा। दिन भरे चले उतार-चढ़ाव के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 इंडेक्स 26,373.20 अंक के नए रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में बिकवाली तेज होने से यह 78.25 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट में 26,250.30 अंक पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत नीचे 85,439.62 अंक पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों के इंडेक्सों में गिरावट रही। रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सार्वजनिक बैंकों, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, ऑटो और केमिकल इंडेक्स बढ़त में बंद हुए।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ' शेयर बाजार ने 2026 का पहला पूरा कारोबारी सप्ताह थोड़ी सावधानी के साथ शुरू किया। इसके पीछे की वजह सरकारी उधारी ज्यादा रहने की उम्मीद से 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड हाई बनी हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि दिसंबर में GST कलेक्शन नवंबर की गिरावट के बाद फिर उछाल दिखाकर वापस पटरी पर आ गया। मैन्युफैक्चरिंग PMI थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन अभी भी बढ़ोतरी के दायरे में मजबूती से बना हुआ है।

बैंकों के तीसरी तिमाही के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि लोन देने में अच्छी रफ्तार है, जो कुल मिलाकर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। दुनिया भर में निवेशक अमेरिका के महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की आगे की नीति का इंतजार कर रहे हैं, जबकि जापान का सेंट्रल बैंक अपनी कड़ाई की रुख पर कायम है। आने वाले दिनों में तीसरी तिमाही के कंपनी नतीजे बाजार की दिशा तय करेंगे।'

यह भी पढ़ें | अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने के लिए RBI ने खोली तिजोरी

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

सोमवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 2 प्रतिशत से अधिक टूटकर बंद हुआ। वहीं, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में भी दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस और टीसीएस के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

यह भी पढ़ें | Hindustan Copper के शेयरों ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ BEL के शेयरों में 2.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और अल्ट्रटेक सीमेंट के शेयर 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और ट्रेंट के शेयरों में भी तेजी रही।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: नए रिकॉर्ड हाई को छूकर फिसला निफ्टी 50, IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: नए रिकॉर्ड हाई को छूकर फिसला निफ्टी 50, IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव