Stock Market Closing: 2 दिन में 1,000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी ने 25,850 के नीचे दी क्लोजिंग

Stock Market Closing 9 Dec: शेयर बाजार में मंगलवार को भी भारी बिकवाली देखने को मिली। लिहाजा सेंसेक्स 2 दिनों में 1000 अंक से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,850 के नीचे क्लोजिंग दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Dec 2025, 03:31 PM IST
Stock Market Closing
Stock Market Closing

Stock Market Closing 9 December: शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार को निफ्टी एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 412.13 अंक या 0.48% टूटकर 84,690.56 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 119.50 अंक या 0.46% टूटकर 25,841.05 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले, सोमवार को सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,102.69 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 225.90 अंक या 0.86 टूटकर 25,960.55 के लेवल पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट व्यू

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड मे SVP रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, 'बाजार में वीकली एक्सपायरी की वजह से पूरे दिन उठापटक चलती रही। आखिरकार निफ्टी करीब आधा फीसदी लुढ़ककर 25,839 के आसपास बंद हुआ। सुबह से ही माहौल कमजोर था, पहले घंटे में जोरदार बिकवाली आई। फिर कुछ बड़े शेयरों ने सहारा दिया, जिससे बीच सत्र में अच्छी रिकवरी दिखी, लेकिन उसके बाद फिर हल्की-फुल्की गिरावट आई। सेक्टर की बात करें तो मिला-जुला कारोबार रहा। रियल्टी और एनर्जी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जबकि आईटी और ऑटो में दबाव बना रहा। अच्छी बात ये रही कि मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स ने पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद आज थोड़ी राहत दिखाई।

यह भी पढ़ें | Meesho और Aequs में किस IPO में है ज्यादा लिस्टिंग पोटेंशियल

कुल मिलाकर निवेशकों का मूड अभी भी सर्तक है। इसके पीछे की वजह अमेरिकी फेड की कल आने वाली मीटिंग को लेकर टेंशन, भारत से चावल निर्यात पर नई टैरिफ की खबरें, लगातार विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपया 90 के पार चला जाना है। ये सारी चीजें मिलकर बाजार को दबा रही हैं। निफ्टी अभी 25,800 के महत्वपूर्ण सपोर्ट पर खड़ा है। अगर ये स्तर टूट गया तो 25,650 तक और फिसल सकता है। ऊपर की तरफ 26,000-26,200 बहुत भारी रुकावट बने हुए हैं।'

यह भी पढ़ें | Nuvama Wealth Stock Split: 5 गुना सस्ते होने जा रहे शेयर

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

इटरनल के शेयर 2.30 प्रतिशत की सबसे ज्यादा उछाल के साथ बंद हुए, जबकि टाइटन कंपनी के शेयरों में 2.12 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली। इसके बाद अडानी पोर्ट के शेयर में 1.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है, जबकि BEL के शेयर 1.01 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 0.40% प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, सबसे अधिक एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके शेयर आज के कारोबार में 4.61 प्रतिशत टूटकर बंद हुए,जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद HCL Tech में 1.78 और टाटा स्टील में 1.74 प्रतिशत का नुकसान देखने को मिला है। वहीं, मारुति सुजुकी में 1.16 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: 2 दिन में 1,000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी ने 25,850 के नीचे दी क्लोजिंग
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: 2 दिन में 1,000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी ने 25,850 के नीचे दी क्लोजिंग